ख्वाजा आसिफ ने संसद में बताई लाचारी
सोमवार को नेशनल असेंबली में बोलते हुए, ख्वाजा आसिफ ने कहा कि सरकार को बड़ी संख्या में सैनिकों को तैनात करने के लिए मजबूर होना पड़ा क्योंकि बलूचिस्तान पाकिस्तान के कुल भौगोलिक क्षेत्र का 40 प्रतिशत से अधिक है, जिससे प्रभावी नियंत्रण करना बेहद मुश्किल हो जाता है। उन्होंने कहा, “बलूचिस्तान भौगोलिक रूप से पाकिस्तान के 40 प्रतिशत से अधिक क्षेत्र में फैला हुआ है।”
बलूचिस्तान में और अधिक सेना तैनात करने की मांग
उन्होंने कहा, “इतने बड़े क्षेत्र को नियंत्रित करना घनी आबादी वाले शहर को संभालने से कहीं ज्यादा मुश्किल है। हमारे सैनिक तैनात हैं और सक्रिय रूप से लगे हुए हैं, लेकिन जब इतने बड़े क्षेत्र की रखवाली और गश्त करने की बात आती है तो वे शारीरिक रूप से अक्षम हैं।”
बलूच विद्रोहियों के पास एडवांस्ड और महंगे हथियार
पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने यह भी खुलासा किया कि बलूचिस्तान में विद्रोहियों के पास पाकिस्तान की सेना से ज्यादा एडवांस्ड और महंगे हथियार हैं। उन्होंने कहा कि आतंकवादी (विद्रोही) लगभग 20 लाख रुपये की राइफलें, 4,000-5,000 डॉलर के थर्मल और लेजर सिस्टम और हर बलूच विद्रोही लगभग 20,000 डॉलर के पूरे कॉम्बैट गियर पैकेज का इस्तेमाल कर रहा है।













