• Business
  • कई ‘कुर्बानियां’ देकर हुई है अमेरिका के साथ ट्रेड डील, भारत को रूसी तेल पर भी करना पड़ा समझौता

    नई दिल्ली: भारत और अमेरिका के बीच आखिरकार ट्रेड डील हो ही गई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार रात सोशल मीडिया के जरिए बताया कि भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील हो गई है। इसके बाद अमेरिका ने भारत पर लगे टैरिफ को घटाकर 18 फीसदी कर दिया। इससे दोनों देशों के बीच


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 3, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: भारत और अमेरिका के बीच आखिरकार ट्रेड डील हो ही गई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार रात सोशल मीडिया के जरिए बताया कि भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील हो गई है। इसके बाद अमेरिका ने भारत पर लगे टैरिफ को घटाकर 18 फीसदी कर दिया। इससे दोनों देशों के बीच आर्थिक रिश्ते और मजबूत होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस ऐलान का स्वागत किया है और कहा है कि यह दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतंत्रों के बीच सहयोग को बढ़ावा देगा। भारत के लिए यह ट्रेड डील आसान नहीं रही है। इस डील के लिए भारत को कई चीजों से समझौता करना पड़ा है।

    यह डील ऐसे समय में आई है जब कुछ हफ्तों से अनिश्चितता का माहौल था। पहले अमेरिका ने भारत पर 50% तक का टैरिफ लगा दिया था। अमेरिका की यह मांग थी कि भारत रूस से कच्चा तेल खरीदना बंद कर दे। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर यह दावा भी किया कि भारत ने रूस से तेल खरीदना बंद कर दिया है। हालांकि, पीएम मोदी ने अपनी सार्वजनिक प्रतिक्रिया में रूस से तेल खरीदने के बारे में कुछ भी नहीं कहा।
    India US Trade Deal: भारत के साथ टैरिफ के खेल में अमेरिका 18-0 से आगे! ट्रेड डील में क्या ट्रंप मार ले गए बाजी?

    भारत को क्या शर्तें माननी पड़ीं?

    1. अमेरिकी सामानों पर जीरो टैरिफ

    • भारत अब अमेरिका से आने वाले सामानों पर लगने वाले टैरिफ और अन्य व्यापारिक बाधाओं को पूरी तरह से खत्म कर देगा।
    • अमेरिकी कंपनियों के लिए भारत का बाजार और भी खुल जाएगा। ट्रंप ने कहा कि भारत अमेरिकी सामानों पर जीरो फीसदी तक टैरिफ लगाएगा।

    2. रूस से तेल खरीदना बंद करें

    • अमेरिका ने कहा है कि भारत पर लगाए गए 25% के अतिरिक्त टैरिफ को तभी हटाया जाएगा जब भारत रूस से तेल खरीदना पूरी तरह से बंद कर देगा।
    • ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के एक सूत्र ने बताया कि अमेरिका ने भारत पर रूस से तेल खरीदने के कारण लगाए गए 25% के अतिरिक्त टैरिफ को वापस लेने पर सहमति जताई है।
    • रॉयटर्स ने भी व्हाइट हाउस के एक अधिकारी के हवाले से कहा है कि यह 25% का दंडात्मक टैरिफ हटा दिया जाएगा, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।

    3. अमेरिका और वेनेजुएला से तेल खरीद

    • ट्रंप ने यह भी घोषणा की कि भारत अब अमेरिका से और संभवतः वेनेजुएला से भी तेल खरीदेगा।
    • ट्रंप ने हाल ही में वेनेजुएला के तेल भंडारों पर कब्जा कर लिया है। कुछ समय पहले ट्रंप ने कहा था कि भारत वेनेजुएला से तेल खरीदने के लिए तैयार है।

    4. यूक्रेन युद्ध पर रणनीतिक तालमेल

    • ट्रंप ने इस डील को यूक्रेन युद्ध को खत्म करने में भारत के सहयोग से भी जोड़ा।
    • ट्रंप का तर्क है कि रूस से तेल खरीदना बंद करने से मॉस्को पर दबाव पड़ेगा। इससे यूक्रेन में युद्ध समाप्त करने में मदद मिलेगी, जो इस समय हो रहा है और हर हफ्ते हजारों लोग मर रहे हैं।

    5. अमेरिकी सामानों की खरीद

    • ट्रंप के अनुसार भारत ने अमेरिकी ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, कृषि उत्पादों और कोयले के रूप में 500 अरब डॉलर से अधिक के अमेरिकी सामान खरीदने का वादा किया है।
    • इससे अमेरिकी निर्यात में काफी वृद्धि होगी। ट्रंप ने कहा कि भारत ने ‘BUY AMERICAN’ (अमेरिकी खरीदें) के लिए भी बहुत बड़े स्तर पर प्रतिबद्धता जताई है।

    दोनों देशों को फायदा

    यह समझौता दोनों देशों के लिए एक बड़ी खबर है। भारत पर लगे भारी टैरिफ को कम करने से भारतीय निर्यातकों को राहत मिलेगी। वहीं, अमेरिका के लिए यह एक बड़ी व्यावसायिक जीत मानी जा रही है, क्योंकि भारत ने अमेरिकी उत्पादों की खरीद बढ़ाने का वादा किया है। यह देखना दिलचस्प होगा कि यह समझौता दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाओं और वैश्विक भू-राजनीति को कैसे प्रभावित करता है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।