मूलांक 4 की लड़कियां होती हैं बिंदास
जिन महिलाओं का जन्म 4, 13, 22 या 31 तारीख का हुआ हो उनका मूलांक 4 होगा। अंक ज्योतिष के अनुसार 4 अंक के स्वामी ग्रह राहु होते हैं। राहु ग्रह को कूटनीति, विदेश यात्रा, बुद्धि, आधुनिक तकनीक आदि का कारक माना गया है। ऐसे में मूलांक 4 की लड़कियों पर इनका प्रभाव देखने को मिलता है। अंक 4 की लड़कियां स्वभाव से बहुत बिंदास होती हैं और बिल्कुल साफ दिल की होती हैं। इनके मन में जो बात होती है वे तुरंत अपनी जुबां पर ले आती हैं। बिना डरे अपनी बात को सभी के सामने रखने का साहस रखती हैं।
मेहनत से सफलता करती हैं प्राप्त
4, 13, 22 या 31 तारीख पर जन्मी लड़कियों का डीलडौल बेहतर होता है। ये दिखने में सेहतमंद होती हैं। ऐसे में अगर मूलांक 4 की लड़कियां बीमार भी हो जाएं तो सामने वालों को अधिकतर स्वस्थ ही नजर आती हैं। लेकिन इन्हें सेहत के प्रति अधिक सतर्क रहना आवश्यक होगा। ये मेहनत करने पर अधिक ध्यान देती हैं और कड़े संघर्षों व मेहनत के बाद सफलता हासिल कर लेती हैं। लेकिन कई बार राहु के प्रभाव से मानसिक तनाव का सामना करना कर सकते हैं।
खुलकर जीती हैं अपना जीवन
अंक ज्योतिष की गणना के अनुसार, मूलांक 4 वाली लड़कियों के भीतर हमेशा कुछ न कुछ नया करने और सीखने की इच्छा बनी रहती है। वहीं, अगर ये एक बार कुछ ठान लें तो उसे कड़ी मेहनत से समय पर पूरा करती हैं। कार्यक्षेत्र में बुद्धिमानी और मेहनत से लाभ कमाती हैं। साथ ही, इनके सम्मान में भी वृद्धि होती है। अंक 4 की लड़कियां अपना जीवन खुलकर जीना पसंद करती हैं। इन्हें किसी के दबाव में आकर काम करना पसंद नहीं आता है। इसकी बजाए ये स्वतंत्रता के साथ अपने कार्यों को करना पसंद करती हैं।













