• International
  • पाकिस्तान ने भारत के देखादेखी इस मुस्लिम देश से की स्ट्रैटजिक पार्टनरशिप, रूस का है करीबी

    इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने मध्य एशियाई देश कजाकिस्तान के साथ रणनीतिक साझेदारी की है। कजाकिस्तान पूर्व सोवियत देश है, जिसके रूस से मजबूत संबंध हैं। इसकी जानकारी पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने दी है। यह साझेदारी कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट टोकायव के पाकिस्तान दौरे के दौरान हुई है। कासिम-जोमार्ट टोकायव और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 4, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने मध्य एशियाई देश कजाकिस्तान के साथ रणनीतिक साझेदारी की है। कजाकिस्तान पूर्व सोवियत देश है, जिसके रूस से मजबूत संबंध हैं। इसकी जानकारी पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने दी है। यह साझेदारी कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट टोकायव के पाकिस्तान दौरे के दौरान हुई है। कासिम-जोमार्ट टोकायव और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने 4 फरवरी को इस्लामाबाद में हुई बातचीत के बाद रणनीतिक साझेदारी की स्थापना पर एक संयुक्त घोषणा पर हस्ताक्षर किए।

    कजाकिस्तान के राष्ट्रपति ने क्या कहा

    टोकायव ने इस बात पर जोर दिया कि पाकिस्तान साउथ एशिया में कजाकिस्तान के लिए एक महत्वपूर्ण और भरोसेमंद साझेदार है। उन्होंने यह भी कहा कि यह नई घोषणा द्विपक्षीय सहयोग को और अधिक मजबूत करेगी। उन्होंने कहा कि यह समझौता राजनीतिक बातचीत को गहरा करने और प्रमुख क्षेत्रों में व्यावहारिक सहयोग का विस्तार करने की साझा महत्वाकांक्षाओं को दर्शाता है।

    पाकिस्तान-कजाकिस्तान में कौन से समझौते हुए

    बातचीत के दौरान व्यापार और आर्थिक संबंधों, निवेश सहयोग और परिवहन कनेक्टिविटी पर विशेष ध्यान दिया गया। दोनों पक्षों ने पूर्व और पश्चिम, साथ ही उत्तर और दक्षिण के बीच अपनी रणनीतिक स्थिति का लाभ उठाते हुए, मध्य एशियाई देशों के साथ घनिष्ठ समन्वय में लॉजिस्टिक्स और परिवहन परियोजनाओं को विकसित करने के कजाकिस्तान की आकाक्षाओं पर सहमति जताई।

    कहां है कजाकिस्तान

    कजाकिस्तान मध्य एशिया में स्थित दुनिया का नौवां सबसे बड़ा और सबसे बड़ा जमीन से घिरा देश है। कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना है, जबकि अल्माटी सबसे बड़ा शहर और सांस्कृतिक केंद्र है। कजाकिस्तान की सीमाएं रूस, चीन, किर्गिस्तान, उज्बेकिस्तान और तुर्कमेनिस्तान से मिलती हैं। यह देश समुद्री सीमा को साझा नहीं करता है। विश्व बैंक के अनुसार 2026 में कजाकिस्तान की जीडीपी वृद्धि दर 4.5% रहने का अनुमान है। कजाकिस्तान दुनिया का सबसे बड़ा यूरेनियम उत्पादक है और यहां तेल व गैस के विशाल भंडार हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।