पीएम मोदी की सीट को घेरकर प्रदर्शन
सदन की कई बार कार्यवाही रोकी गई। जैसे ही शाम 5 बजे सदन की कार्यवाही शुरू हुई विपक्ष का हंगामा शुरू हो गया। प्रधानमंत्री मोदी के बोलने की उम्मीद से कुछ ही देर पहले विपक्ष की तरफ से कुछ महिला सांसदों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। महिला सांसदों में वर्षा गायकवाड़ और ज्योतिमणि शामिल थीं। इन लोगों ने सत्ताधारी पार्टी की सीटों, जिसमें पीएम मोदी की सीट भी शामिल थी, की कुर्सियों को ब्लॉक कर दिया।
मंत्रियों के कहने पर खत्म किया विरोध
महिलाओं ने एक बड़ा बैनर पकड़ा हुआ था। बैनर पर लिखा था, ‘जो सही है, वही करो। उनका विरोध मंगलवार को आठ विपक्षी सांसदों के निलंबन को लेकर था। स्पीकर की जगह ले चेयर पर रहीं संध्या राय ने फिर सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी। इसके बाद महिला सांसदों ने कई मंत्रियों के कहने पर ही अपना विरोध खत्म किया।
पीएम पर हमला करना था मकसद!
एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार बीजेपी के मनोज तिवारी ने बाद में दावा किया कि महिला सांसदों का मकसद पीएम मोदी पर हमला करना था। उन्होंने कहा कि जो कुछ हुआ वह बहुत डरावना था। यह सिर्फ कांग्रेस की हताशा का लेवल दिखाता है। बीजेपी सांसद का कहना था कि महिला सांसदों को पहले से प्लान बनाकर प्रधानमंत्री की सीट के चारों ओर तैनात किया गया था। यह सिर्फ किरण रिजिजू की सूझबूझ की वजह से ही स्थिति को कंट्रोल में लाया जा सका।













