निक जोनस ने मालती मैरी के जन्म के बाद अपने और प्रियंका के अनुभवों को शेयर किया। निक ने कहा, ‘उसका जन्म बहुत ही कठिन परिस्थितियों में हुआ, जिनके बारे में मैंने पहले कभी बात नहीं की। हम उसके अप्रैल में आने की उम्मीद कर रहे थे, जिस साल वह पैदा हुई थी। फिर हमें फोन आया कि वह जल्दी आ जाएगी… हम अस्पताल पहुंचे और जब वह बाहर आई तो उसका वजन 1 पाउंड 11 औंस (765 ग्राम)था और उसका रंग लगभग बैंगनी था।’ उन्होंने आगे बताया कि एनआईसीयू में नर्सों ने उसे कैसे पुनर्जीवित किया और उसकी देखभाल की।
प्रियंका और निक करते थे 12 घंटे की शिफ्ट
निक ने बताया कि मालती को घर लाने तक वह और प्रियंका हर दिन अस्पताल में 12-12 घंटे की शिफ्ट करते थे।
निक और प्रियंका की शादी
निक ने 2018 में राजस्थान में प्रियंका चोपड़ा से शादी की थी। उन्होंने पारंपरिक ईसाई रीति-रिवाजों के बाद हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की। जनवरी 2022 में उनकी पहली संतान, बेटी मालती का जन्म हुआ।
निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की फिल्में
निक, पॉल रूड के साथ फिल्म ‘पावर बैलाड’ में नजर आएंगे। जॉन कार्नी की निर्देशित यह फिल्म इस साल 5 जून को रिलीज होगी। वहीं, प्रियंका चोपड़ा एस एस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ में महेश बाबू के साथ दिखेंगी। ये हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक मानी जा रही है।














