• Lifestyle
  • वैलेंटाइन डे के लिए कौन सा गिफ्ट है सबसे बढ़िया? बटरफ्लाई फैरी लाइट बोतल लैंप बनाना है आसान, दिल छू लेगा तोफहा

    वैलेंटाइन वीक में अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार करने के लिए पार्टनर को स्पेशल गिफ्ट देते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है एक स्पेशल गिफ्ट कैसा होना चाहिए, तो इसका सीधा जवाब होगा कि तोहफा दिल से जुड़ा होना चाहिए, जिसे देखते ही पार्टनर को आपके कोशिशों का अहसास हो। ऐसे में बाजार


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 5, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    वैलेंटाइन वीक में अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार करने के लिए पार्टनर को स्पेशल गिफ्ट देते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है एक स्पेशल गिफ्ट कैसा होना चाहिए, तो इसका सीधा जवाब होगा कि तोहफा दिल से जुड़ा होना चाहिए, जिसे देखते ही पार्टनर को आपके कोशिशों का अहसास हो। ऐसे में बाजार से महंगे गिफ्ट खरीदने के बजाय, अपने हाथों से बनाया गया ‘बटरफ्लाई फैरी लाइट बोतल लैंप’बढ़िया रहेगा।

    क्योंकि हाथों से बनाई गई चीजों में प्यार का एक अलग ही एहसास होता है। इस लेख में हम आपको आसान ट्रिक बता रहे हैं, जिसमें पेपर कट-आउट्स और सफेद रंग के रफ टेक्सचर का इस्तेमाल करके एक साधारण बोतल को खूबसूरत बना सकते हैं। 3D तितलियां और उनके पीछे से छनकर आती फैरी लाइट की रोशनी कमरे को रोमांटिक फिल्म के सीन जैसा बना देगी।

    जरूरी सामग्री

    1. एक खाली कांच की बोतल
    2. तितली के लेआउट
    3. सफेद एक्रेलिक कलर और स्पंज
    4. फैरी लाइट्स
    5. गोंद

    वीडियो में बनाने की प्रोसेस देखें

    बनाने का तरीका

    • सबसे पहले बोतल को अच्छी तरह धोकर उसका लेबल हटा दें। बोतल पूरी तरह सूखी और साफ होनी चाहिए ताकि लाइट और सजावट अच्छे से दिखे।
    • अब कागज पर तितली का लेआउट बनाकर कई सारी तितलियां काट लें। अब इन तितलियों को पूरी बोतल पर अलग-अलग जगह चिपका दें।
    • अब एक स्पंज या किसी रफ कपड़े की मदद से पूरी बोतल पर सफेद रंग लगाएं। रंग को इस तरह थपथपाकर लगाएं कि बोतल पर एक रफ और धुंधला टेक्सचर आ जाए। इस दौरान तितलियों पर भी रंग लगाना है।
    • जब रंग थोड़ा सूख जाए, तो सावधानी से उन तितलियों को बोतल की सतह से निकाल लें। देखेंगे कि जहां तितलियां चिपकी थीं, वहां कांच बिल्कुल साफ है और बाकी बोतल सफेद और रफ दिख रही है।
    • अब निकाली गई तितलियों को बीच से थोड़ा सा मोड़ दें। इससे उनमें एक उभार आएगा और बिल्कुल असली लगने लगेंगी।
    • इन मुड़ी हुई तितलियों के सिर्फ बीच वाले हिस्से पर थोड़ा सा गोंद लगाएं और उन्हें बोतल पर बनी साफ आकृतियों के ऊपर दोबारा चिपका दें।
    • चूंकि पंख खुले हुए होंगे, इसलिए ऐसा लगेगा कि बोतल पर असली तितलियां उड़ रही हैं।
    • आखिरी स्टेप में बोतल के अंदर फैरी लाइट्स डाल दें। जैसे ही लाइट ऑन करेंगे, तितलियों के खाली हिस्सों से छनकर आती रोशनी और ऊपर बैठी 3D तितलियां जादुई माहौल बना देंगी।

    यह गिफ्ट क्यों है खास?

    1. हाथ से बनी चीजें हमेशा खास अहसास दिलाती हैं, तो पर्सनल टच के लिए परफेक्ट हैं।
    2. सबसे अच्छी बात है कि यह घर में मौजूद पुरानी चीजों से आसानी से बन जाती है, बजट फ्रेंडली है।
    3. यह लैंप आपके पार्टनर के नाइटस्टैंड या स्टडी टेबल पर हमेशा आपकी याद दिलाता रहेगा।

    डिस्क्लेमर: इस लेख में किए गए दावे यूट्यूब वीडियो और इंटरनेट पर मिली जानकारी पर आधारित हैं। आज़ाद हिन्द इसकी सत्यता और सटीकता जिम्मेदारी नहीं लेता है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।