• Technology
  • कोरियन हो या इंग्लिश, हर Youtube वीडियो देखें अपनी भाषा में, 27 भाषाओं में ऑटो डबिंग फीचर सभी के लिए आया

    YouTube पर अब मनचाहा वीडियो अपनी पसंद की भाषा में देख सकेंगे। यानी अगर कोरियन वीडियो देखना चाहते हैं तो हिंदी, अंग्रेजी समेत 27 भाषाओं में देखने का विकल्प मिलेगा। कंपनी की प्रोडक्ट मैनेजर चंद्रलेखा मोताती (Chandralekha Motati) ने गुरुवार को बताया कि YouTube का ऑटो डबिंग फीचर अब सभी के लिए उपलब्ध है। YouTube


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 5, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    YouTube पर अब मनचाहा वीडियो अपनी पसंद की भाषा में देख सकेंगे। यानी अगर कोरियन वीडियो देखना चाहते हैं तो हिंदी, अंग्रेजी समेत 27 भाषाओं में देखने का विकल्प मिलेगा। कंपनी की प्रोडक्ट मैनेजर चंद्रलेखा मोताती (Chandralekha Motati) ने गुरुवार को बताया कि YouTube का ऑटो डबिंग फीचर अब सभी के लिए उपलब्ध है।

    YouTube एक्सप्रेसिव स्पीच फीचर

    इस बार फोकस सिर्फ शब्दों पर नहीं, बल्कि भावनाओं पर भी है। YouTube ने एक्सप्रेसिव स्पीच नाम का फीचर लॉन्च किया है, जो फिलहाल हिंदी समेत 8 भाषाओं में है। इससे वीडियो की डबिंग मशीन जैसी नहीं लगेगी, बल्कि क्रिएटर की आवाज का उतार-चढ़ाव, जोश और इमोशन भी काफी हद तक महसूस होंगे। मतलब, अगर कोई क्रिएटर उत्साह में बोल रहा है, तो डब की गई आवाज भी उतनी ही एनर्जी के साथ सुनाई देगी।

    वीड‍ियो की रीच पर नहीं होगा असर

    YouTube का स्मार्ट फिल्टर खुद पहचान लेगा कि कौन सा वीडियो डब नहीं होना चाहिए, जैसे म्यूजिक विडियो या साइलेंट व्लॉग। कंपनी का दावा है कि ऑटो डबिंग से वीडियो की रीच पर कोई निगेटिव असर नहीं पड़ेगा, बल्कि दूसरी भाषाओं में नए दर्शक मिलने की संभावना बढ़ जाएगी। क्रिएटर चाहें तो अपने खुद के डब अपलोड कर सकते हैं या इस फीचर को बंद भी कर सकते हैं।

    दर्शकों को भी मिलेगा पूरा कंट्रोल

    नए अपडेट में दर्शकों को भी पूरा कंट्रोल दिया गया है। अब अपनी पसंदीदा भाषा सेट कर सकते हैं। अगर किसी वीडियो को उसकी मूल भाषा में ही देखना चाहते हैं, तो वह भी संभव है। जैसे कोई हॉलीवुड का विडियो अगर हिंदी में देखना चाहते हैं, तो YouTube आपको जबरन डब्ड वर्जन नहीं सुनाएगा। YouTube एक कदम और आगे बढ़ते हुए लिप सिंक टेक्नॉलजी भी टेस्ट कर रहा है। इसमें विडियो में बोलने वाले व्यक्ति के होंठ, डब की गई भाषा से मेल खाते हुए दिखेंगे, जिससे वीडियो और ज्यादा नेचुरल लगेगा।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।