• National
  • ये हादसा नहीं हत्या…असली कातिल तो; दिल्ली के जनकपुरी हादसे को लेकर राहुल गांधी ने सरकार को ठहराया जिम्मेदार

    नई दिल्ली : पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी में दिल्ली जल बोर्ड के गड्ढे में गिरने से युवक की मौत पर कांग्रेस ने सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस हादसे को हत्या बताया। राहुल गांधी ने हादसे के लिए सरकार पर सवाल उठाए। नेता प्रतिपक्ष का कहना था कि सरकार की


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 6, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली : पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी में दिल्ली जल बोर्ड के गड्ढे में गिरने से युवक की मौत पर कांग्रेस ने सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस हादसे को हत्या बताया। राहुल गांधी ने हादसे के लिए सरकार पर सवाल उठाए। नेता प्रतिपक्ष का कहना था कि सरकार की लापरवाही की वजह से एक घर का चिराग बुझ गया। उन्होंने सरकार पर जवाबदेही नहीं होने का आरोप लगाया। राहुल गांधी ने इंदौर के जहरीले पानी से हुई मौतें, नोएडा में इंजीनियर की मौत के साथ ही देश में गिरते पुल से लेकर दमघोंटू प्रदूषण का भी जिक्र किया।

    ‘यह हादसा नहीं हत्या’

    राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट में लिखा, हिंदुस्तान में फैली लालच और लापरवाही की महामारी आज फिर एक युवा की जान ले गई। एक बेटा, एक सपना, माँ-बाप की पूरी दुनिया – सब कुछ एक झटके में उजाड़ दिया गया। यह हादसा नहीं, हत्या है – और हत्यारी है जवाबदेही से भागती सत्ता। उन्होंने कहा कि असली का तिल सड़क नहीं, गैरजिम्मेदार सत्ता है।

    कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि क्योंकि यहां न इस्तीफ़ा होता है, न सज़ा मिलती है, न किसी की अंतरात्मा जागती है। राहुल ने इंदौर का जहरीला पानी, नोएडा में युवराज की जान लेने वाली सड़क, गिरते पुल, टकराती ट्रेनें, दम घोंटता प्रदूषण का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि किसी की भी कोई जवाबदेही नहीं है। राहुल का कहना था कि जब तक जवाबदेही नहीं होगी, तब तक कोई न कोई लालच की महामारी का अगला शिकार बनता रहेगा।

    दिल्ली के युवक की गड्ढे में गिरने से मौत

    पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी इलाके में शुक्रवार सुबह एक गड्ढे में गिरने से मोटरसाइकिल सवार कमल की मौत हो गई। व्यक्ति कथित तौर पर जल बोर्ड के निर्माण कार्य के दौरान खोदे गए गड्ढे में गिर गया था। मृतक के परिवार ने दिल्ली जल बोर्ड के स्तर पर लापरवाही का आरोप लगाया है और साथ ही कमल की मौत में साजिश की आशंका भी जताई है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, प्रारंभिक जांच से पता चला है कि दिल्ली जल बोर्ड के निर्माणस्थल पर यह गड्ढा खोदा गया था।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।