• Entertainment
  • जब ‘इच्छाधारी नाग’ बने जितेंद्र, एकता कपूर ने दिखाया 50 साल पुराना VIDEO, फिल्म ने बनाए थे 3 रिकॉर्ड

    टीवी पर अगर सास-बहू ड्रामा लाने का क्रेडिट एकता कपूर को दिया जाता है, तो इच्छाधारी नागिन की कहानी को छोटे पर्दे पर लाने का श्रेय भी उन्हीं को जाता है। भले ही एकता की ‘नागिन’ फ्रैंचाइज को दर्शकों का एक वर्ग नापसंद करता हो और मजाक उड़ाता हो, पर सच तो यह है कि


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 6, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    टीवी पर अगर सास-बहू ड्रामा लाने का क्रेडिट एकता कपूर को दिया जाता है, तो इच्छाधारी नागिन की कहानी को छोटे पर्दे पर लाने का श्रेय भी उन्हीं को जाता है। भले ही एकता की ‘नागिन’ फ्रैंचाइज को दर्शकों का एक वर्ग नापसंद करता हो और मजाक उड़ाता हो, पर सच तो यह है कि उनकी इस फ्रैंचाइज के सातों सीजन काफी पॉपुलर रहे हैं और टीआरपी में भी रहे। अब ‘नागिन 7’ चल रहा है, जिसमें प्रियंका चाहर चौधरी इच्छाधारी नागिन बनी हैं। एकता को इस सीरियल में AI का इस्तेमाल करने और खराब VFX के लिए खूब टारगेट किया गया। इसी बीच अब एकता ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने पापा जितेंद्र को इच्छाधारी नाग बनते दिखाया है और पूछा है कि क्या वह भी नागिन हैं?

    एकता कपूर ने दिखाया जितेंद्र का ‘इच्छाधारी नाग’ बनते हुए वीडियो

    एकता कपूर ने एक फिल्म का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। यह वीडियो फिल्म ‘नागिन’ का एक सीन है, जिसमें जितेंद्र को इच्छाधारी नाग बनते हुए दिखाया गया है। साथ में सुनील दत्त और रीना रॉय भी हैं। यह फिल्म साल 1976 में आई थी। एकता ने वीडियो शेयर कर लिखा है, ‘मेरे डैड ओरिजिनल इच्छाधारी नाग थे, तो क्या मैं भी एक नागिन हूं?’

    एकता कपूर के पोस्ट पर यूजर बोला- आप नागमाता रहोगी

    एकता कपूर के इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स के भी रिएक्शन आ रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा ने भी इस पोस्ट को लाइक किया है। एक फैन ने एकता कपूर को ‘नागमाता’ बताया है और कहा है कि वह हमेशा नागमाता रहेंगी। वहीं, एक यूजर ने लिखा, ‘हां, तुम नागिन हो।

    ‘नागिन’ में इच्छाधारी नाग बने थे जितेंद्र, ब्लॉकबस्टर रही थी फिल्म

    अब बात उस फिल्म की, जिसका यह सीन है, जिसमें जितेंद्र नाग बने थे। जितेंद्र पहली बार फिल्मी पर्दे पर साल 1976 में आई फिल्म ‘नागिन’ में इच्छाधारी नाग बने थे। इसके बाद उन्होंने साल 1990 में आई फिल्म ‘शेषनाग’ में इच्छाधारी नाग का किरदार निभाया था। एकता ने जो क्लिप शेयर की है, यह ‘नागिन’ की है, जिसमें रीना रॉय भी इच्छाधारी नागिन बनी थीं।

    ‘नागिन’ ने साल 1976 में बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे:

    • ‘नागिन’ साल 1976 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म रही थी।
    • ‘नागिन’ सिर्फ डेढ़ करोड़ रुपये में बनी थी, पर 7.5 करोड़ रुपये कमाए थे।
    • ‘नागिन’ साल 1976 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी

    रीना रॉय को रातोंरात बड़ी स्टार बना दिया

    ‘नागिन’ ने रीना रॉय को रातोंरात रीना रॉय बड़ी स्टार बना दिया था, जबकि फिल्म में उनके और जितेंद्र के अलावा सुनील दत्त, संजय खान, फिरोज खान, रेखा, विनोद मेहरा, मुमताज, योगिता बाली और कबीर बेदी जैसे कई स्टार्स थे।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।