• Entertainment
  • राम चरण की फिल्म ‘पेड्डी’ ने रिलीज से पहले बनाया महारिकॉर्ड, गाना ‘चिकिरी चिकिरी’ 50 मिलियन व्यूज पार

    राम चरण की फिल्म ‘पेड्डी’ के बड़े पर्दे पर आने से पहले ही, यह पॉप कल्चर में अपनी जगह बना चुकी है। अपने थिरकने वाले बीट्स और भव्य सीन्स के साथ, फिल्म का ओपनिंग ट्रैक ‘चिकिरी चिकिरी’ एक जबरदस्त म्यूजिकल सेंसेशन बन गया है, जिससे फैंस को राम चरण की अगली बड़ी फिल्म का बेसब्री


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 7, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    राम चरण की फिल्म ‘पेड्डी’ के बड़े पर्दे पर आने से पहले ही, यह पॉप कल्चर में अपनी जगह बना चुकी है। अपने थिरकने वाले बीट्स और भव्य सीन्स के साथ, फिल्म का ओपनिंग ट्रैक ‘चिकिरी चिकिरी’ एक जबरदस्त म्यूजिकल सेंसेशन बन गया है, जिससे फैंस को राम चरण की अगली बड़ी फिल्म का बेसब्री से इंतजार करने का एक और कारण मिल गया है। इस गाने ने अलग ही रिकॉर्ड सेट कर दिया है जिसमें राम के साथ जान्हवी कपूर भी हैं।

    यह गाना अब तक सभी भाषाओं में 2 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है और किसी फिल्म की रिलीज से पहले सबसे ज्यादा देखे जाने वाले भारतीय गानों में से एक बन गया है। दो महीने पहले रिलीज हुआ ‘चिकिरी चिकिरी‘ ने आते ही धूम मचा दी और पहले 24 घंटों में ही लगभग 4.6 करोड़ व्यूज हासिल कर लिए और तेजी से इस साल के सबसे फटाफट बढ़ते चार्टबस्टर्स में शामिल हो गया।

    ‘चिकिरी चिकिरी’ के 50 मिलियन व्यूज पार

    समय के साथ इसकी लोकप्रियता और भी बढ़ी है। इस गाने को यूट्यूब पर 20 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं, जबकि अकेले हिंदी वर्जन ने 50 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है, जो क्षेत्रीय दर्शकों से परे इसकी पहुंच को दिखाता है। यह गाना लगातार ट्रेंडिंग प्लेलिस्ट में शामिल रहा है और म्यूजिक चार्ट पर अपना दबदबा बनाए हुए है।

    ‘चिकिरी चिकिरी’ की पॉपुलैरिटी

    यूट्यूब के अलावा, ‘चिकिरी चिकिरी’ को शॉर्ट-वीडियो प्लेटफॉर्म पर भी नई पहचान मिली है। यूट्यूब शॉर्ट्स और इंस्टाग्राम रील्स पर इस गाने को जबरदस्त लोकप्रियता मिली है, जहां फैंस और क्रिएटर्स ने डांस क्लिप और फैन एडिट्स के जरिए इसकी लोकप्रियता और ज्यादा बढ़ी है।

    ए. आर. रहमान ने तैयार किया संगीत

    इस गाने का संगीत ए. आर. रहमान ने तैयार किया है, बोल बालाजी ने लिखे हैं और इसे मोहित चौहान ने गाया है। कई भाषाओं में रिलीज हुए इस गाने की मनमोहक धुन, जोरदार डांस और कई क्षेत्रों में इसकी लोकप्रियता के लिए खूब तारीफ की गई है। संगीत को लेकर चल रही चर्चा ने ‘पेड्डी’ को लेकर एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है, जो पहले से ही टीजर, गानों और सिनेमाघरों में रिलीज की तारीख की घोषणा को लेकर बज क्रिएट कर रहा है। यह फिल्म राम चरण के लिए भी एक बड़ी खुशी का मौका है, जो हाल ही में जुड़वां बच्चों के पिता बने हैं।

    ‘पेड्डी’ की रिलीज डेट

    बुची बाबू सना की निर्देशित फिल्म ‘पेड्डी’ में राम चरण के साथ जाह्नवी कपूर, जगपति बाबू, शिव राजकुमार और दिव्येंदु शर्मा लीड रोल्स में हैं। यह फिल्म 30 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और इसे इस साल की सबसे बड़ी भारतीय फिल्मों में से एक माना जा रहा है। पहले इसका सामना धुरंधर और टॉक्सिक से होने वाला था लेकिन मेकर्स ने तामझाम से बचने के लिए तारीख को आगे बढ़ा दिया।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।