• Religion
  • Auspicious Signs : यात्रा पर जाते वक्त इन चीजों का दिखना है शुभ, कार्य सिद्धि का देते हैं संकेत

    शकुनशास्त्र में ऐसे कई संकेतों के बारे में बताया गया है जो हमें यात्रा पर जाने से पहले या कोई शुभ कार्य शुरू करने से पहले मिलते हैं। हिंदू धर्म में जिस प्रकार यात्रा पर निकलने से पहले दही खिलाने की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है। उसी प्रकार शकुन शास्त्र के अनुसार,


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 7, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    शकुनशास्त्र में ऐसे कई संकेतों के बारे में बताया गया है जो हमें यात्रा पर जाने से पहले या कोई शुभ कार्य शुरू करने से पहले मिलते हैं। हिंदू धर्म में जिस प्रकार यात्रा पर निकलने से पहले दही खिलाने की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है। उसी प्रकार शकुन शास्त्र के अनुसार, घर से निकलते वक्त ही हमें कुछ ऐसे संकेत मिलने लगते हैं जो यह बताते हैं कि कार्य सिद्धि होगी या नहीं। लेकिन इसके लिए संकेतों को पहचानना आवश्यक है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें यात्रा पर जाते समय देखना बेहद शुभ माना जाता है और ये कार्य सिद्धि का संकेत हो सकते हैं।

    यात्रा पर जाते समय इन चीजों का दिखना है शुभ

    • अगर यात्रा के निकलते समय आपको सामने मोर या नेवला दिख जाए तो इसे शुभ संकेत माना जाता है। इसका अर्थ है कि आपको यात्रा से उत्तम फल प्राप्त हो सकता है। वहीं, शकुन शास्त्र के अनुसार नीलगाय का दिखना भी अच्छा माना जाता है।
    • मान्यता है की यात्रा के लिए निकलते वक्त कुंवारी कन्या, शंख, गाय या भरा हुआ घड़ा दिखना भी बहुत शुभ संकेत होता है। इसका अर्थ है कि आप जिस काम के लिए जा रहे हैं उसमें शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है।
    • अगर आपको मैना जमीन की ओर बोलती नजर आए तो यह लाभ और सुख की प्राप्ति का संकेत हो सकता है। वहीं, पीठ पीछे आवाज करे तो आपकी मुलाकात अपने मित्रों के साथ हो सकती है।
    • यात्रा पर जाते समय अगर किसी सूखे पेड़ पर तोता बाईं ओर बोलता दिखे तो इसे महालाभ का संकेत माना जाता है। वहीं, अगर सारस पेड़ की डाली पर बैठा दिखाई दे तो इसे अत्यंत शुभ संकेत माना जाता है।
    • अगर यात्रा के समय आपको चिड़ियों का झुंड एक साथ एक ही स्थान पर बैठा दिखाई दे तो यह बड़े लाभ और सुख का संकेत हो सकता है। लेकिन चिड़ियों का झुंड भयभीत होकर उड़ता दिखे तो इसे शुभ नहीं माना जाता है।
    • यात्रा के समय कबूतर का बाईं ओर दिखना लाभकारी माना जाता है। वहीं, अगर पीठ पीछे बैठा नजर आ जाए तो इसे यात्रा के दौरान उत्तम फल की प्राप्ति होने का संकेत माना जाता है।
    • शकुन शास्त्र के अनुसार, मुर्गे का दाईं ओर बोलना शुभ माना जाता है। इसका अर्थ है कि आपके सुखों में वृद्धि हो सकती है।
    • मान्यता है कि अगर नीलकंठ पक्षी नजर आ जाए तो इसे बहुत अच्छा संकेत माना जाता है। इसे कार्य सिद्धि का संकेत माना गया है और आपको संपत्ति लाभ के संकेत भी मिल सकते हैं।
    • यात्रा पर जाते समय अगर गाय दाईं ओर आवाज करती या अपने बछड़े को दूध पिलाती नजर आए तो इसे शुभ संकेत माना जाता है।
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।