• International
  • ‘इस्लामाबाद की शिया मस्जिद में धमाका सुरक्षा चूक नहीं’, शहबाज के मंत्री की बेशर्मी, इमरान खान के सिर मढ़ा दोष

    इस्लामाबाद: पाकिस्तान की शहबाज शरीफ ने राजधानी इस्लामाबाद में हुए आत्मघाती हमले को सुरक्षा चूक मानने से इनकार कर दिया है। सूचना और प्रसारण मंत्री अताउल्लाह तरार ने कहा है कि शिया मस्जिद में हमला सुरक्षा में चूक की वजह से नहीं हुआ। तरार ने अफगानिस्तान और भारत की ओर संकेत करते हुए विदेशी ताकतों


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 7, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    इस्लामाबाद: पाकिस्तान की शहबाज शरीफ ने राजधानी इस्लामाबाद में हुए आत्मघाती हमले को सुरक्षा चूक मानने से इनकार कर दिया है। सूचना और प्रसारण मंत्री अताउल्लाह तरार ने कहा है कि शिया मस्जिद में हमला सुरक्षा में चूक की वजह से नहीं हुआ। तरार ने अफगानिस्तान और भारत की ओर संकेत करते हुए विदेशी ताकतों पर हमले के इल्जाम लगाए। साथ ही उन्होंने इमरान खान की पार्टी पीटीआई को देश में आतंकवाद के बढ़ने के लिए जिम्मेदार बताया। तरार ने बेशर्मी की हद तक जाते हुए इतने बड़े धमाके के बावजूद अपनी सरकार को क्लीन चिट दी है।

    डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, इस्लामाबाद की शिया मस्जिद में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान हुए आत्मघाती हमले में 36 लोगों की जान गई है। इस मुद्दे पर शनिवार को अताउल्लाह तरार ने कहा कि देश में आतंकवाद के फिर बढ़ने के लिए पीटीआई जिम्मेदार है। साथ ही उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान की जमीन पर ट्रेनिंग पाए दहशतगर्द पाकिस्तान में खून बहा रहे हैं।

    इस्लामाबाद में धमाका सुरक्षा की चूक नहीं: तरार

    तरार से सवाल किया गया कि क्या इस्लामाबाद का धमाके को आप सुरक्षा एजेंसियों की नाकामी मानती हैं। इस पर उन्होंने कहा, ‘ऐसा बिल्कुल नहीं है। पाकिस्तान की सुरक्षा संस्थानों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिसाल के तौर पर सराहा जाता है। जाफर एक्सप्रेस पर हमले के दौरान सुरक्षा एजेंसियों ने शानदार काम किया। मैं इस्लामाबाद में सुरक्षा की चूक नहीं मानता हूं।’

    अताउल्लाह ने आगे कहा, ‘सुरक्षा के इंतजाम के बावजूद मस्जिद में आतंकवादी हमला दुखद है लेकिन यह सुरक्षा नाकामी नहीं है। मैं यहां राजनीतिक बात नहीं कहना चाहता लेकिन याद दिलाऊंगा कि कैसे पूर्व सरकार (इमरान खान का कार्यकाल) ने तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के हजारों लड़ाकों को बसाया और आज हम उसकी कीमत चुका रहे हैं।’

    तरार ने अफगानिस्तान पर निकाला गुस्सा

    अताउल्लाह तरार ने दावा किया कि अफगानिस्तान की धरती का इस्तेमाल पाकिस्तान में हिंसा फैलाने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस्लामाबाद का खुदकुश हमलावर भी लंबे समय अफगानिस्तान में रहा था और वहीं उसने ट्रेनिंग ली। अफगानिस्तान में ट्रेनिंग लेने के बाद वह पाकिस्तान आया और इस्लामाबाद में भीषण हमले को अंजाम दिया।

    इस्लामाबाद के तरलाई इलाके में इमामबाड़ा कसर-ए-खदीजतुल कुबरा में शुक्रवार को नमाज के दौरान एक हमलावर ने खुद को बम से उड़ा लिया। इस दौरान मस्जिद में 600 से 700 से ज्यादा लोग नमाज के लिए जमा थे। पाकिस्तानी अधिकारियों ने आत्मघाती हमले में 36 लोगों की मौत की पुष्टि की है। वहीं 170 घायलों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।