• Entertainment
  • मालदीव में पति की बांहों में ‘अनुपमा’, रूपाली गांगुली ने मनाई 13वीं सालगिरह, फैंस बोले- थू-थू, नजर न लगे

    टेलीविजन स्टार रूपाली गांगुली ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ और ‘अनुपमा’ के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने शनिवार को अपने पति अश्विन के वर्मा के साथ शादी की 13वीं सालगिरह मनाई। एक्ट्रेस ने अपने पति और बेटे रुद्रांश के साथ मालदीव में बिताई गई रोमांटिक छुट्टियों की दिल छू लेने वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 7, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    टेलीविजन स्टार रूपाली गांगुली ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ और ‘अनुपमा’ के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने शनिवार को अपने पति अश्विन के वर्मा के साथ शादी की 13वीं सालगिरह मनाई। एक्ट्रेस ने अपने पति और बेटे रुद्रांश के साथ मालदीव में बिताई गई रोमांटिक छुट्टियों की दिल छू लेने वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए प्यारी सी झलक दिखाई।

    रुपाली और अश्विन ने अपनी शादी की सालगिरह मनाने के लिए मालदीव गए और वहां से रोमांटिक फोटोज शेयर कीं। रूपाली ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, ‘तेरहहै पर मेरा है। रुद्रांश के बापू को 13वीं सालगिरह मुबारक। हमेशा मेरा साथ देने के लिए धन्यवाद। मैं आपके साथ बूढ़ा होना चाहती हूं।’

    रूपाली गांगुली ने पति संग मनाई 13वीं सालगिरह

    एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर छुट्टियों की कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर करके फैंस को अपने खुशहाल पलों की झलक दिखाई। रूपाली ने फरवरी 2013 में बिजनेसमैन अश्विन से शादी की और उसी साल अगस्त में उनके बेटे रुद्रांश का जन्म हुआ। अश्विन अपना काम और रूपाली के व्यस्त करियर के साथ-साथ बेटे को भी पिछले 13 वर्षों से बखूबी संभाल रहे हैं।

    ‘अनुपमा’ से फेमस हुईं रूपाली गांगुली

    फिलहाल, रूपाली ‘अनुपमा‘ में नजर आ रही हैं। यह देश के सबसे लोकप्रिय और लंबे समय तक चलने वाले सीरियल्स में से एक है। इससे पहले गौरव खन्ना, मदालसा शर्मा और सुधांशु पांडे शो छोड़ चुके हैं। इस सीरियल में रूपाली लीड रोल कर रही हैं। रूपाली अक्टूबर 2024 से इस शो में हैं, जबकि अद्रिजा रॉय और शिवम खजूरिया दूसरी पीढ़ी का किरदार निभा रहे हैं।

    7 साल की उम्र से कर रहीं काम

    उन्होंने 7 साल की उम्र में 1985 में अपने पिता अनिल गांगुली की फिल्म ‘साहब’ से एक्टिंग की शुरुआत की। रूपाली ने अपने पिता की बंगाली फिल्म ‘बलिदान’ में भी काम किया, जिसमें तापस पॉल थे। फिल्म की सफलता के बावजूद, बंगाली सिनेमा में उन्हें कोई और बड़ी उपलब्धि नहीं मिली।

    रूपाली गांगुली के शोज

    बाद में, एक्ट्रेस ने मेडिकल ड्रामा सीरीज ‘संजीवनी: ए मेडिकल बून’ से वापसी की, जिसमें उन्होंने डॉ. सिमरन चोपड़ा का किरदार निभाया। उन्होंने ‘बिग बॉस 1’ में भी भाग लिया। रूपाली ने ‘परवरिश: कुछ खट्टी कुछ मीठी’ और ‘एक पैकेट उम्मीद’ जैसी फिल्मों में भी काम किया है। आज रूपाली भारत की सबसे अधिक कमाई करने वाली टीवी एक्ट्रेसेस में से एक हैं। सीरियल ‘अनुपमा’ में अनुपमा जोशी और सिटकॉम ‘सारभाई वर्सेस सारभाई’ में मोनिशा सिंह सारभाई के किरदार ने उन्हें सबसे अधिक पहचान दिलाई है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।