• Sports
  • WI vs SCO Highlights: हेटमायर की विस्फोटक फिफ्टी, शेफर्ड की कातिलाना बॉलिंग, वेस्टइंडीज ने जीता टी20 विश्व कप का पहला मैच

    कोलकाता: वेस्टइंडीज ने जीत के साथ टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत की है। स्कॉटलैंड के खिलाफ कोलकाता के ईडेन गार्डन्स पर खेले गए मुकाबले को वेस्टइंडीज ने 35 रनों से अपने नाम किया। पहले बैटिंग करते हुए वेस्टइंडीज ने धीमी शुरुआत की लेकिन शिमरोन हेटमायर की तूफानी अर्धशतकीय पारी की बदौलत वेस्टइंडीज ने धीमी


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 7, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    कोलकाता: वेस्टइंडीज ने जीत के साथ टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत की है। स्कॉटलैंड के खिलाफ कोलकाता के ईडेन गार्डन्स पर खेले गए मुकाबले को वेस्टइंडीज ने 35 रनों से अपने नाम किया। पहले बैटिंग करते हुए वेस्टइंडीज ने धीमी शुरुआत की लेकिन शिमरोन हेटमायर की तूफानी अर्धशतकीय पारी की बदौलत वेस्टइंडीज ने धीमी शुरुआत से उबरते हुए पांच विकेट पर 182 रन का स्कोर खड़ा किया। स्कॉटलैंड की पारी 147 रनों पर सिमट गई।

    हेटमायर का बल्ला खूब बोला

    बाएं हाथ के बल्लेबाज हेटमायर ने बीच के ओवरों में आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। उन्होंने 36 गेंदों में 64 रन बनाए जिसमें छह छक्के और दो चौके शामिल थे। उन्होंने इस दौरान महज पारी में 22 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वेस्टइंडीज की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। पावरप्ले में टीम बिना विकेट खोए सिर्फ 33 रन ही बना सकी।

    वेस्टइंडीज की टीम ने 10 ओवर में दो विकेट गंवाकर सिर्फ 66 रन सकी थी। हेटमायर ने इसके बाद हालांकि स्पिनरों पर आक्रामक रुख अपनाया। उन्होंने स्लॉग स्वीप और पुल शॉट का अच्छा इस्तेमाल किया। उनकी आक्रामक पारी से टीम ने 11 से 15 के बीच 72 रन जोड़े और स्कोर 138 रन पर दो विकेट हो गया। हेटमायर को 24 रन बनाने वाले रोवमैन पॉवेल का अच्छा साथ मिला। दोनों ने मिलकर 37 गेंदों में 81 रन की तेज साझेदारी कर मैच पर दबदबा कायम किया। स्कॉटलैंड की ओर से ब्रैड करी सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 23 रन देकर दो विकेट चटकाए।

    बेरिंगटन ने जगाई थी स्कॉटलैंड की उम्मीद

    स्कॉटलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम को पहला झटका 7 के स्कोर पर माइकल जोंस के रूप में लगा। दूसरे विकेट के लिए जॉर्ज मुंसे और ब्रैंडन मैकमुलेन के बीच 30 रन की साझेदारी हुई। मुलेन 12 गेंद पर 14 रन बनाकर आउट हुए। 37 के स्कोर पर मुंसे भी 19 रन बनाकर तीसरे विकेट के रूप में आउट हो गए। इसके बाद कप्तान रिची बेरिंगटन और टॉम ब्रूस ने चौथे विकेट के लिए 78 रन की साझेदारी कर टीम की वापसी कराई। 115 के स्कोर पर बेरिंगटन चौथे विकेट के रूप में 24 गेंद पर 42 रन बनाकर आउट हो गए। 122 के स्कोर पर ब्रूस भी 28 गेंद पर 35 रन बनाकर आउट हो गए।

    इन दोनों का विकेट गिरने के बाद स्कॉटलैंड की हार लगभग तय हो गई थी। 16 ओवर के बाद स्कॉटलैंड का स्कोर 5 विकेट पर 132 रन था। आखिरी 4 ओवर में 51 रन की जरूरत थी और टीम के पास 5 विकेट शेष थे। वेस्टइंडीज की तरफ से 17वां ओवर रोमारियो शेफर्ड आए। शेफर्ड ने इस ओवर में हैट्रिक सहित 4 विकेट लेकर वेस्टइंडीज की जीत निश्चित कर दी। स्कॉटलैंड 18.5 ओवर में 147 रन पर सिमट गई और 35 रन से मैच हार गई। रोमारियो शेफर्ड ने 3 ओवर में 20 रन देकर 5 विकेट लिए। जेसन होल्डर ने 3, जबकि शमार जोसेफ और गुडाकेश मोती ने 1-1 विकेट लिए।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।