• International
  • मेक्सिको ने दिखाई हिम्मत, अमेरिका के दुश्मन की करेगा मानवीय मदद, ट्रंप के टैरिफ की परवाह नहीं

    मेक्सिको सिटी: मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार सोमवार तक क्यूबा को खाना और दूसरी जरूरी चीजों समेत मानवीय सहायता भेजने का लक्ष्य बना रही है। शिनबाम ने अपनी सुबह की रोजाना प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “हम इस सहायता को इस वीकेंड या ज्यादा से ज्यादा सोमवार तक भेजने


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 7, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    मेक्सिको सिटी: मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार सोमवार तक क्यूबा को खाना और दूसरी जरूरी चीजों समेत मानवीय सहायता भेजने का लक्ष्य बना रही है। शिनबाम ने अपनी सुबह की रोजाना प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “हम इस सहायता को इस वीकेंड या ज्यादा से ज्यादा सोमवार तक भेजने की योजना बना रहे हैं।” मेक्सिको का यह बयान अमेरिका की नाकेबंदी के बाद आया है, जिससे क्यूबा को ईंधन का आयात रुक गया है। वेनेजुएला की अमेरिकी घेराबंदी के बाद से क्यूबा को ईंधन की एक भी खेप नहीं मिली है।

    मेक्सिको की राष्ट्रपति ने क्या कहा

    राष्ट्रपति शिनबाम ने यह भी कहा कि उनका प्रशासन “क्यूबा को तेल की शिपमेंट फिर से शुरू करने के लिए सभी डिप्लोमैटिक कोशिशें कर रहा है।” मेक्सिको ने ट्रंप प्रशासन के दबाव में जनवरी के बीच में द्वीप को कच्चे और रिफाइंड उत्पादों की शिपमेंट रोक दी थी। शिनबाम ने कहा, “जाहिर है, हम मेक्सिको के खिलाफ प्रतिबंध नहीं चाहते हैं, लेकिन हम बातचीत की प्रक्रिया में हैं और अभी के लिए, मानवीय सहायता भेजी जाएगी।”

    अमेरिकी टैरिफ की परवाह नहीं करेगा मेक्सिको

    मेक्सिको के अधिकारी वाशिंगटन से टैरिफ की जवाबी कार्रवाई के बिना बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में मदद करने के लिए क्यूबा को ईंधन भेजने के तरीके ढूंढ रहे हैं। यह अभी भी अनिश्चित है कि मेक्सिको को कोई समाधान मिलेगा या नहीं। उधर, अमेरिका ने धमकी दी है कि क्यूबा को तेल की सप्लाई करने वाले देशों पर सख्त टैरिफ लगाया जाएगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप क्यूबा को अपने देश की सुरक्षा के लिए खतरा बता चुके हैं।

    अमेरिका और क्यूबा में पुरानी अदावत

    अमेरिका और क्यूबा दशकों से एक दूसरे के दुश्मन हैं। क्यूबा कम्युनिस्ट शासित देश है, जो अमेरिका के करीब स्थित है। हालांकि, अमेरिका को कम्यूनिज्म का घोर विरोधी माना जाता है। क्यूबा अमेरिका के सबसे बड़े दुश्मन रूस का करीबी सहयोगी भी है। बीच के कुछ वर्षों में अमेरिका और कनाडा के संबंध थोड़े सुधरे जरूर थे, लेकिन ट्रंप के कार्यकाल में ये बिगड़ते चले गए हैं। ट्रंप लगातार क्यूबा पर हमलावर हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।