हज वीजा के तारीख की घोषणा
मंत्रालय ने बताया की वीजा जारी करना औपचारिक रूप से 8 फरवरी को शुरू हो रहा है, जिसके बाद मार्च में वीजा को फाइनल किया जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि यह एडवांस टाइमलाइन सेवा की तैयारी को बढ़ाने और तीर्थयात्रियों के आराम को बेहतर बनाने के बड़े प्रयास का हिस्सा है। यह कदम सऊदी अरब के विजन 2030 फ्रेमवर्क के अनुरूप है, जो हज और उमराम इकोसिस्टम मं दक्षता, सेवा की गुणवत्ता और बेहतर भीड़ प्रबंधन को प्राथमिकता देता है।
मंत्रालय ने कहा कि सऊदी अरब के बाहर से आने वाले यात्रियों के लिए पवित्र स्थलों पर सभी सेवाओं को कवर करने वाले अनुबंधों को अंतिम रूप दे दिया गया है। इसके साथ ही नुस्क प्लेटफॉर्म जरिए मक्का में रहने की जगह के लिए समझौतों को भी पूरा कर दिया गया है।
हज के लिए 750000 रजिस्ट्रेशन
हज यात्रा 2026 के लिए अब तक 7.5 लाख तीर्थयात्रियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इसमें 30,000 ने सीधे अपने देशों से पैकेज बुक किए हैं। पवित्र स्थलों पर तीर्थयात्रियों के लिए लगभग 485 कैंप अलॉट किए गए हैं। 73 हज मामलों के ऑफिसों ने अपनी बेसिक कॉन्ट्रैक्ट की जरूरतों को पूरा कर लिया है।
हज तैयारी को लेकर सऊदी सतर्क क्यों?
मुसलमानों में हज का बहुत धार्मिक महत्व है। हज करना इस्लाम के पांच स्तंभों में से एक माना जाता है। यही वजह है कि दुनियाभर से हर साल लाखों मुसलमान तीर्थयात्री मक्का आते हैं। इस भीड़ को मैनेज करना अब सऊदी अरब के राष्ट्रीय प्लानिंग, पब्लिक सेफ्टी और इंटरनेशल कोऑर्डिनेशन का मामला बन गया है। हाल के वर्षों में हज के दौरान तीर्थयात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा, जिसके चले व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठे हैं।














