• Sports
  • अमेरिका की क्रिकेट के फैन हुए सचिन तेंदुलकर, कप्तान सूर्यकुमार यादव की यूं तारीफ की

    नई दिल्ली: भारतीय टीम ने जीत के साथ टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत की। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर टीम का सामने यूएसए से था। उम्मीद तो थी कि अमेरिका की बॉलिंग के सामने भारत के विस्फोटक बल्लेबाज रनों की झड़ी लगा दें। लेकिन भारत एक समय मैच में बुरी तरह फंस गया था।


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 8, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: भारतीय टीम ने जीत के साथ टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत की। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर टीम का सामने यूएसए से था। उम्मीद तो थी कि अमेरिका की बॉलिंग के सामने भारत के विस्फोटक बल्लेबाज रनों की झड़ी लगा दें। लेकिन भारत एक समय मैच में बुरी तरह फंस गया था। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 84 रनों की नाबाद पारी खेली। इस पारी की मदद से भारतीय टीम 161 रनों तक पहुंच पाई। टीम को अंत में 29 रनों से जीत मिली।

    मैच पर सचिन तेंदुलकर ने क्या कहा?

    सचिन तेंदुलकर ने इस मैच के बाद यूएसए टीम की तारीफ की। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘शुरुआत थोड़ी तनाव भरी थी, लेकिन टीम इंडिया के लिए अंत अच्छा रहा। जब नई टीमें ऐसे मौके पर अच्छा प्रदर्शन करती हैं, तो क्रिकेट का ग्लोबल विकास तेजी से होता है। यूएस क्रिकेट टीम ने कल ऐसा ही किया और उनकी एनर्जी और जोश उम्मीद जगाने वाली थी।

    सचिन तेंदुलकर ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा- वे भारत की परेशानी बढ़ाने के काफी करीब थे। लेकिन सूर्यकुमार यादव के अनुभव और दबाव में शांत रहने की क्षमता ने भारत को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। हमारे गेंदबाजों ने बाकी काम कर दिया। बहुत बढ़िया टीम इंडिया, जीत के साथ शुरुआत करना हमेशा अच्छा होता है।

    अमेरिका ने इस मैच में दमदार गेंदबाजी की। अभिषेक शर्मा गोल्डन डक हो गए। छठे ओवर में भारतीय टीम तीन प्रमुख बल्लेबाज तिलक वर्मा, ईशान किशन और शिवम दुबे का विकेट गिरा। रिंकू सिंह और हार्दिक पंड्या दहाई के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाए। अक्षर पटेल ने सूर्यकुमार यादव का साथ निभाया और टीम 100 रनों के पार पहुंच पाई। लेकिन टीम सूर्यकुमार यादव की वजह से 161 रनों तक पहुंच पाई। उन्होंने 49 गेंद पर 10 चौके और 4 छक्कों की मदद से 84 रन बनाए।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।