सरन्या की बेटी है डॉक्टर, रिसेप्शन में पहुंचे ये सितारे
सरन्या पोनवन्नन की दो बेटियां हैं, चांदनी और प्रियदर्शनी। दोनों ही बेटियों ने एक्टिंग से दूसरा फील्ड चुना और वो मेडिकल प्रोफेशनल हैं। वहीं सरन्या के दामाद डॉन फिलिप बाबू भी डॉक्टर हैं। चांदनी की शादी में कई नामी हस्तियां शामिल हुई थीं, जिनमें तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, सूर्या और धनुष भी शामिल थे। अब सूर्या और धनुष वेडिंग रिसेप्शन में भी पहुंचे।
सरन्या की धनुष और कार्थी संग फिल्में
मालूम हो कि सरन्या पोनवन्नन ने धनुष के साथ कई फिल्मों में काम किया है, जिनमें ‘थिरुविलैयादल आरामबम’, ‘कोडी’ और ‘वेलैयिल्ला पट्टाधा’ जैसे नाम शामिल हैं। धनुष के अलावा सरन्या ने कार्थी के साथ ‘ऑल इन ऑल अझगु राजा’, ‘विरुमान’ और ‘सुल्तान’जैसी फिल्में कीं और उनके साथ करीबी रिश्ता है।
कौन हैं सरन्या पोनवन्नन?
सरन्या पोनवन्नन की बात करें, तो उन्होंने साउथ में कई फिल्में की हैं और वह साउथ फिल्मों की सबसे प्यारी मां मानी जाती हैं। उन्होंने ज्यादातर फिल्मों में मां के ही किरदार निभाए हैं। उन्होंने साल 1987 में मणिरत्नम की फिल्म ‘नायकन’ से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने साल 1996 तक लीड रोल प्ले किए। हालांकि, इसके बाद सरन्या ने फिल्मों से 8 साल का ब्रेक ले लिया और बाद में सपोर्टिंग किरदारों में वापसी की। 25 साल से भी लंबे करियर में सरन्या पोनवन्नन ने एक नेशनल, दो तमिलनाडु स्टेट फिल्म अवॉर्ड्स और पांच फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ जीते।
सरन्या के पति और बेटियां
सरन्या की निजी जिंदगी की बात करें, तो वह मशहूर मलयालम फिल्म डायरेक्टर एबी राज की बेटी हैं। उन्होंने साल 1995 में पोनवन्नन से शादी की थी, जो एक पेंटर हैं। साथ ही वह सरन्या के साथ 1994 में आई फिल्म Karuthamma में भी नजर आए थे।













