• Sports
  • T20 WC: 77 रन पर खो दिए 6 विकेट फिर भी सौरव गांगुली कहा सही है, टीम इंडिया की ये रणनीति जिताएगी वर्ल्ड कप?

    पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने टी20 विश्व कप में भारतीय टीम की आक्रामक बल्लेबाजी रणनीति का समर्थन करते हुए रविवार को कहा कि ईशान किशन और अभिषेक शर्मा जैसे शीर्ष क्रम के खिलाड़ियों को असमान उछाल वाली पिचों पर भी बल्ले से अपनी आक्रामकता पर अंकुश नहीं लगाना चाहिए। टूर्नामेंट के पहले मैच में अमेरिका


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 8, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने टी20 विश्व कप में भारतीय टीम की आक्रामक बल्लेबाजी रणनीति का समर्थन करते हुए रविवार को कहा कि ईशान किशन और अभिषेक शर्मा जैसे शीर्ष क्रम के खिलाड़ियों को असमान उछाल वाली पिचों पर भी बल्ले से अपनी आक्रामकता पर अंकुश नहीं लगाना चाहिए। टूर्नामेंट के पहले मैच में अमेरिका के खिलाफ शुरू से ही आक्रामक खेलते हुए बाद भारत का स्कोर 6 विकेट पर 77 रन हो गया था जिसके बाद टीम ने वापसी करते हुए एक प्रतिस्पर्धी स्कोर बनाया। गांगुली ने कहा कि यह तरीका आधुनिक टी20 क्रिकेट का एक स्वाभाविक नतीजा है।

    गांगुली ने बताया टीम इंडिया की रणनीति को सही

    गांगुली ने कहा, ‘टी20 क्रिकेट यही है। आपको लगातार हिट करते रहना होता है। वे बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं और वे लंबे समय से ऐसा कर रहे हैं। ऐसा होगा ही।’ उन्होंने कहा, ‘कुछ मैच ऐसे होंगे जिनमें वे चूक जाएंगे क्योंकि वे भी इंसान हैं। और जब आप हर समय हिट करते रहेंगे तो आप चूकेंगे ही।’ गांगुली ने कहा, ‘यह एक बहुत ही मजबूत टीम है। बहुत संतुलित मजबूत टीम है जिसमें गेंदबाजी, बल्लेबाजी, स्पिन गेंदबाजी और फील्डिंग सब संतुलित है। जैसे-जैसे विश्व कप आगे बढ़ेगा, वे बेहतर होते जाएंगे क्योंकि एक बार जब आप टूर्नामेंट में खेलने लग जाते हैं तो लय आ जाती है। मैं भारत को प्रबल दावेदार मानता हूं और उन्हें हराना बहुत मुश्किल होगा।’

    सूर्यकुमार यादव की भी तारीफ की

    गांगुली ने कप्तान सूर्यकुमार यादव की तारीफ करते हुए उन्हें एक सिद्ध मैच-विजेता बताया जो किसी भी दिन अकेले दम पर मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने कहा, ‘वह न्यूजीलैंड के खिलाफ बहुत रन बनाकर इस टूर्नामेंट में आए हैं। वह एक चैंपियन टी20 खिलाड़ी हैं। वह जिस तरह से गेंद को मैदान पर अलग-अलग हिस्सों में मारते हैं, वह अविश्वसनीय है।’ उन्होंने कहा, ‘यह ऐसी टीम है जहां किसी भी दिन कोई भी खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन कर सकता है। जैसा कि मैंने कहा, वे सभी मैच का रुख बदल सकते हैं।’

    अमेरिका के खिलाफ भारत तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बिना उतरा था जो पेट खराब होने के कारण नहीं खेले थे। लेकिन पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान ने कहा कि टीम ने चुनौती का प्रभावी ढंग से जवाब देकर अपनी गहराई दिखाई। जहीर ने कहा, ‘बुमराह का नहीं होना निश्चित रूप से एक चिंता का विषय था जिसके बारे में हर कोई सोच रहा होगा। लेकिन (मोहम्मद) सिराज ने अच्छा प्रदर्शन किया। यह एक टीम के तौर पर महत्वपूर्ण रहा। क्योंकि एक ऐसा खिलाड़ी जो टीम का हिस्सा नहीं था, उसे मौका मिला और उसने शानदार प्रदर्शन किया।’

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।