बता दें कि ऐसी खबरें आ रही थीं कि दीपिका पादुकोण के बाद अब प्रकाश राज ने भी क्रिएटिव डिफरेंट की वजह से संदीप रेड्डी वांगा की अपकमिंग फिल्म छोड़ रहे हैं। कहा जा रहा था कि डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा और प्रकाश राज के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई, जिसके बाद उन्होंने उनकी ये फिल्म छोड़ दी। इन खबरों ने फिल्म का इंतजार कर रहे फैन्स को काफी हैरान किया। दरअसल इस फिल्म से दीपिका के बाहर होने के बाद से ही बॉलीवुड फैन्स काफी मायूस हैं और अब इस खबर ने सबको हैरान किया था। अब प्रकाश राज ने खुद से जुड़ी इन खबरों पर चुप्पी तोड़ी है।
प्रकाश राज बोले- ‘सभी जहरीली, फर्जी खबरें फैलाने वालों के लिए
एक्टर ने अब इन खबरों को अफवाह बताया है इसे खारिज कर दिया है। प्रकाश राज ने सोशल मीडिया पर बताया, ‘ये बेबुनियाद अटकलें हैं।’ यानी साफ है वह प्रभास, तृप्ति डिमरी, विवेक ओबेरॉय और अन्य कलाकारों के साथ ‘स्पिरिट’ में एक अहम भूमिका में नजर आएंगे। संदीप रेड्डी वांगा ने X पर भी पोस्ट किया और लिखा, ‘सभी जहरीली, फर्जी खबरें फैलाने वालों के लिए… फिल्म स्पिरिट के बारे में। मेरे सीन की शूटिंग अभी शुरू भी नहीं हुई है और आप वॉट्सएप फैक्ट्रियां कहानियां गढ़ रहे हैं। आगे बढ़ो और अपनी जिंदगी जियो। #justasking.’
रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ के बाद दूसरी फिल्म
बता दें कि ‘स्पिरिट’ वांगा की भद्रकाली पिक्चर्स और भूषण कुमार की टी-सीरीज मिलकर तैयार कर लरही है है। इससे पहले इन्होंने रणबीर कपूर की ब्लॉकबस्टर क्राइम ड्रामा ‘एनिमल’ रही है।
दीपिका ने इस वजह से छोड़ी वांगा की फिल्म
बता दें कि साल 2024 में दीपिका पादुकोण के विवादित तरीके से फिल्म से बाहर होने के बाद ‘स्पिरिट’ सुर्खियों में आई थी। फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले ही, शूटिंग को लेकर उनका फिल्म मेकर्स से मतभेद हो गया था। रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि मां बनने के बाद दीपिका अपना वर्क लाइफ बैलेंस पर ध्यान देते हुए 8 घंटे की शिफ्ट और फीस बढ़ाने के साथ ही फिल्म के प्रॉफिट में शेयर जैसी शर्तें रखी थीं। बताया जाता है कि इन्हीं मुद्दों पर उन्हें संदीप रेड्डी वांगा ने अपनी फिल्म से आउट कर दिया।













