कुलदीप यादव ने छूए गंभीर के पिता के पैर
डिनर के बाद जब टीम बस की ओर रवाना हो रही थी, तब कुलदीप यादव ने दीपक गंभीर को गले लगाया और भारतीय संस्कृति का सम्मान करते हुए उनके पैर छुए। इस दिल छू लेने वाले पल का वीडियो फैंस के बीच काफी पसंद किया जा रहा है, जिसे लोग कुलदीप की सादगी और संस्कारों की मिसाल बता रहे हैं। गौरतलब है कि भारत का अगला मैच 12 फरवरी को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में नामीबिया के खिलाफ होना है।
कुलदीप यादव बनाएंगे बड़ा रिकॉर्ड
कुलदीप यादव टी20 अंतरराष्ट्रीय में 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय स्पिनर बनने से महज 6 विकेट दूर हैं। अब तक कुलदीप इस फॉर्मट में 53 मैचों में 94 विकेट ले चुके हैं। हालांकि, उन्हें अमेरिका के खिलाफ टूर्नामेंट के पहले मैच में प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली थी, लेकिन दिल्ली की स्पिन मददगार पिच पर उनकी वापसी की पूरी उम्मीद है।
भारत ने अमेरिका को हराया
भारतीय टीम ने अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत शानदार तरीके से की है। मुंबई में खेले गए पहले मैच में भारत ने अमेरिका को 29 रनों से मात दी थी। उस मैच में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 84 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली थी, जबकि गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज ने तीन विकेट चटकाए थे। अब टीम इंडिया की नजरें नामीबिया को हराकर अपनी जीत की लय को बरकरार रखने पर टिकी हैं।













