• Sports
  • बॉल नीचे रही और टूटा तिहरे शतक का सपना, रणजी ट्रॉफी में 299 रन बनाकर आउट हुए सुदीप कुमार घरामी

    कल्याणी (बंगाल): टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक लगाने काफी बड़ी उपलब्धि होती है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में भी तिहरा शतक लगाना आसान नहीं होता। सचिन तेंदुलकर और रिकी पोंटिंग जैसे महान बल्लेबाजों के नाम फर्स्ट क्लास क्रिकेट में भी तिहरा शतक नहीं है। रणजी ट्रॉफी में बंगाल के युवा बल्लेबाज सुदीप कुमार घरामी के पास


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 9, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    कल्याणी (बंगाल): टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक लगाने काफी बड़ी उपलब्धि होती है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में भी तिहरा शतक लगाना आसान नहीं होता। सचिन तेंदुलकर और रिकी पोंटिंग जैसे महान बल्लेबाजों के नाम फर्स्ट क्लास क्रिकेट में भी तिहरा शतक नहीं है। रणजी ट्रॉफी में बंगाल के युवा बल्लेबाज सुदीप कुमार घरामी के पास तिहरा शतक लगाने का मौका था लेकिन वह चूक गए।

    299 रन बनाकर आउट हुए सुदीप

    रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में बंगाल के सामने आंध्रा की टीम थी। बंगाल के 26 साल के बल्लेबाज सुदीप कुमार घरामी 299 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए। कल्याणी के बंगाल क्रिकेट अकादमी ग्राउंड पर घरामी को पार्ट टाइम गेंदबाज शेख रशीद ने बोल्ड कर दिया। घरामी ने अपनी पारी में 596 गेंदों का सामना किया। इस दौरान उन्होंने 31 चौके और 6 छक्के मारे। 38वां फर्स्ट क्लास मैच खेल रहे दाएं हाथ के बल्लेबाज की इससे पहले सबसे बड़ी पारी 186 रनों की थी।

    पहली बार भारतीय खिलाड़ी 299 पर आउट

    फर्स्ट क्लास क्रिकेट इतिहास में यह पहला मौका है जब कोई भारत का बल्लेबाज 299 के स्कोर पर आउट हुआ है। अभी तक ओवरऑल सिर्फ तीन बार ही ऐसा हुआ है। न्यूजीलैंड के मार्टिन क्रो टेस्ट में 299 पर आउट हो चुके हैं। वहीं इंग्लैंड के माइक पॉवेल का नाम भी इस लिस्ट में हैं, जो 299 पर आउट हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया के महान सर डॉन ब्रैडमैन और महाराष्ट्र के पूर्व बल्लेबाज शांतनु सुगवेकर 299 के स्कोर पर नॉट आउट कर चुके हैं।

    फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में 299 रन पर आउट
    मार्टिन क्रो (टेस्ट)
    माइक पॉवेल
    सुदीप कुमार घरामी

    फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में 299 रन पर नॉट आउट
    डॉन ब्रैडमैन (टेस्ट)
    शांतनु सुगवेकर

    बंगाल ने बोर्ड पर 629 रन टांगे

    सुदीप घरामी के 299 रनों की मदद से बंगाल ने रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में अपनी पहली पारी में 629 रन बना दिए। विकेटकीपर शकीर हबीब गांधी ने 95 रन बनाए तो सुमंत गुप्ता ने 81 रनों का योगदान दिया। अंत में मोहम्मद शमी ने सिर्फ 33 गेंद पर 53 रनों की पारी खेल दी। मुकेश कुमार ने 5 विकेट लेकर आंध्रा की पहली पारी को सिर्फ 295 रनों पर समेट दिया था।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।