• Entertainment
  • ‘EMI भरने और गुजारा करने के लिए एक्टिंग नहीं करूंगा’, पंकज त्रिपाठी ने बताया क्यों लिया काम से ब्रेक

    एक्टर पंकज त्रिपाठी ने खुलासा किया है कि लगातार कई प्रोजेक्ट्स में काम करने के बाद थकान और क्रिएटिविटी की कमी महसूस होने पर उन्होंने लगभग एक साल का ब्रेक लिया। एक मीडिया पोर्टल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने अपने इस फैसले, अब वे किस तरह का काम करना चाहते हैं और समय के साथ


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 9, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    एक्टर पंकज त्रिपाठी ने खुलासा किया है कि लगातार कई प्रोजेक्ट्स में काम करने के बाद थकान और क्रिएटिविटी की कमी महसूस होने पर उन्होंने लगभग एक साल का ब्रेक लिया। एक मीडिया पोर्टल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने अपने इस फैसले, अब वे किस तरह का काम करना चाहते हैं और समय के साथ उनकी प्राथमिकताओं में आए बदलावों के बारे में बात की।

    पंकज त्रिपाठी ने बताया कि लगातार शूटिंग के कारण एक्टिंग के प्रति उनका उत्साह कम होने लगा था। उन्होंने समझाया कि काम की अधिकता ने उनकी खुशी को कैसे प्रभावित किया और क्यों उनके स्वास्थ्य और कला के लिए ब्रेक लेना जरूरी हो गया।

    पंकज त्रिपाठी ने काम से लिया था ब्रेक

    वैरायटी इंडिया से बात करते हुए एक्टर ने कहा, ‘मैं लगातार प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहा था। ऊब और थकान महसूस होने लगी थी। मुझे अपने काम में आनंद नहीं आ रहा था। ब्रेक बहुत जरूरी था। अब मैं ज्यादा सोच-समझकर काम चुनता हूं। मैं घर से तभी निकलता हूं जब मुझे काम में मजा आता है। मैं हर प्रोजेक्ट नहीं करना चाहता।’

    मैं जीवन के ऐसे दौर में हूं जहां मैं केवल रोमांच और संतुष्टि के लिए अभिनय करता हूं। मैं इसे ईएमआई भरने और जीविका चलाने के लिए नहीं कर सकता। मैं इसे जारी रखना चाहता हूं और देखना चाहता हूं कि क्या यह लंबे समय में मेरे लिए कारगर साबित होता है।
    पंकज त्रिपाठी, एक्टर

    किस तरह के काम करेंगे पंकज त्रिपाठी

    पंकज त्रिपाठी ने बताया कि उनके चयन के मापदंड बदल गए हैं और अब वे ऐसी फिल्मों का हिस्सा बनना चाहते हैं जो मनोरंजन और सब्जेक्ट के बीच संतुलन बनाए रखें। उन्होंने कहा कि कहानी कहने का तरीका सतही से कहीं अधिक गहरा होना चाहिए।

    अब मैं ऐसी फिल्मों का हिस्सा बनना चाहता हूं जो एंटरटेनिंग भी हों। भारत में लोग मनोरंजन के लिए फिल्में देखते हैं, इसीलिए मनोरंजन टैक्स लगता है। लेकिन कहानी कहना सिर्फ मनोरंजन नहीं है। इसमें कुछ मैसेज भी होना चाहिए।
    पंकज त्रिपाठी, एक्टर

    पंकज त्रिपाठी की अगली फिल्म

    पंकज त्रिपाठी ने वेब सीरीज ‘परफेक्ट फैमिली’ से प्रोडक्शन के क्षेत्र में कदम रखा है। इसके बाद वे ‘मिर्जापुर: द मूवी‘ में नजर आएंगे, जो 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इससे पहले उन्होंने ‘क्रिमिनट जस्टिस’ सीरीज में कमाल का काम किया था।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।