• International
  • BRICS की अध्यक्षता के लिए भारत को मिला दोस्त रूस का साथ, पुतिन के करीबी ने किया बड़ा ऐलान

    मॉस्को: रूस ने ब्रिक्स में भारत की अध्यक्षता का सक्रिय रूप से और पूर्ण समर्थन करने का भरोसा दिया है। रूस के डिप्टी विदेश मंत्री सर्गेई रयाबकोव ने ब्रिक्स लीडर के तौर पर भारत की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया में बहुत कम देश भारत की बराबरी कर सकते हैं। भारत ने कल्चर, फिलॉसफी


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 10, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    मॉस्को: रूस ने ब्रिक्स में भारत की अध्यक्षता का सक्रिय रूप से और पूर्ण समर्थन करने का भरोसा दिया है। रूस के डिप्टी विदेश मंत्री सर्गेई रयाबकोव ने ब्रिक्स लीडर के तौर पर भारत की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया में बहुत कम देश भारत की बराबरी कर सकते हैं। भारत ने कल्चर, फिलॉसफी से लेकर नए इनोवेशन में मानवता के लिए बहुत कुछ दिया है। उम्मीद करते हैं कि भारत की अगुवाई में ब्रिक्स सफलता की नई सीढ़ियां चढ़ेगा। रूसी विदेश मंत्री ने भी भारत को पूरे सपोर्ट की बात कही है।

    आरटी इंडिया के साथ इंटरव्यू में व्लादिमीर पुतिन के करीबी सर्गेई रयाबकोव ने कहा कि नई दिल्ली का मानवता पर केंद्रित नजरिया, दूसरी चीजों के अलावा इस साल की भारतीय चेयरपर्सनशिप के लिए एक लेबल है। हम सच्ची मल्टीपोलैरिटी बनाने की तरफ हैं, जहां हुक्म चलाने (हेजेमनिज्म) की कोई जगह नहीं है। रयाबकोव का यह बयान दिल्ली में हुई ब्रिक्स देशों की पहली शेरपा और सूस-शेरपा बैठक के समय आया है।

    रूसी विदेश मंत्री ने भी जारी किया बयान

    रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव की ओर से भी बयान जारी करते हुए भारत को मजबूत समर्थन की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि भारत वर्तमान वैश्विक चुनौतियों से निपटने के साथ-साथ भविष्य की तैयारी करने वाले मुद्दों को प्राथमिकता दे रहा है। साथ ही आतंकवाद के मुद्दे पर वैश्विक संधि के लिए रूस संयुक्त राष्ट्र में भारत के साथ मिलकर काम कर रहा है।

    रूस के डिप्टी विदेश मंत्री और BRICS में रूसी शेरपा सर्गेई रयाबकोव ने संगठन के विस्तार पर कहा है कि ब्रिक्स नए सदस्यों को जोड़ने और पार्टनर्स के साथ सहयोग बढ़ाने पर फोकस कर रहा है। उन्होंने कहा, ‘ब्रिक्स का दरवाजा खुला है। जो देश इस एसोसिएशन में शामिल होना चाहते हैं, वे यह जानते हैं। विस्तार होगा और कोई इसका विरोध नहीं कर रहा है।

    ब्रिक्स देशों का ग्रुप क्या है

    ब्रिक्स गुट साल 2006 में बना था। उस वक्त इसमें ब्राजील, रूस, इंडिया और चीन (BRIC) थे। साल 2011 में साउथ अफ्रीका ग्रुप में शामिल हुआ तो इसका नाम BRICS हो गया। इसके बाद इजिप्ट, ईरान, यूएए और इथियोपिया फुल मेंबर्स के तौर पर एसोसिएशन में शामिल हुए।

    ब्रिक्स में इंडोनेशिया जनवरी, 2025 को इसमें शामिल हुआ। बेलारूस, बोलीविया, क्यूबा, कजाकिस्तान, मलेशिया, नाइजीरिया, थाईलैंड, वियतनाम, युगांडा और उज्बेकिस्तान को पार्टनर देशों का स्टेटस मिला हुआ है। ब्रिक्स लगातार अपना विस्तार करने में लगा हुआ है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।