• Entertainment
  • राजू श्रेष्ठ का दावा- दिव्या भारती को लगता था उनका इस्तेमाल हो रहा, पर्सनल रिश्तों से खुश नहीं थीं

    दिव्या भारती ने बॉलीवुड में एंट्री के साथ ही वो सफलता पाई थी जो काफी कलाकारों को लाइफटाइम रहते हुए नहीं मिल पाती। अफसोस कि उन्हें अपनी इस शोहरत को जीने के लिए अधिक वक्त ही नहीं मिला। 1990 में तेलुगु सिनेमा के बाद 1992 में हिंदी फिल्मों में आईं दिव्या भारती ने 1993 में


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 10, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    दिव्या भारती ने बॉलीवुड में एंट्री के साथ ही वो सफलता पाई थी जो काफी कलाकारों को लाइफटाइम रहते हुए नहीं मिल पाती। अफसोस कि उन्हें अपनी इस शोहरत को जीने के लिए अधिक वक्त ही नहीं मिला। 1990 में तेलुगु सिनेमा के बाद 1992 में हिंदी फिल्मों में आईं दिव्या भारती ने 1993 में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। अब फिल्मों में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर मशहूर रहे एक्टर मास्टर राजू ने कुछ हैरान करने वाली बातें कही हैं। राजू दिव्या के क्लोज़ फ्रेंड्स में से एक हुआ करते थे।

    दिव्या तब केवल 19 साल की थीं जब अपनी बिल्डिंग से नीचे गिरने की वजह से उनकी मौत हो गई। राजू श्रेष्ठ ने दिव्या भारती की पर्सनल लाइफ को लेकर कुछ बातें कही हैं। उन्होंने कहा कि प्रफेशनल फ्रंट पर मिला सफलता से उनकी पर्सनल लाइफ की परेशानियां खत्म नहीं हुई।

    राजू श्रेष्ठ ने कहा था- वो अकेली और काफी दुखी थीं

    सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में राजू ने कहा, ‘उन्होंने मुझे कई बातें बताई थीं और लोगों के उदाहरण भी दिए थे। वो अकेली और काफी दुखी थीं। हालांकि, अब आज के समय में नाम लेकर विवाद खड़ा सही नहीं होगा। वह अपने करियर से बेहद खुश थीं लेकिन अपनी पर्सनल लाइफ से नहीं।’

    दिव्या भारती अकेली और काफी दुखी थीं। वह अपने करियर से बेहद खुश थीं लेकिन अपनी पर्सनल लाइफ से नहीं।
    राजू श्रेष्ठा

    ‘सलमान खान की तरह दिव्या भी मेरी करीबी दोस्त थीं’

    दिव्या भारती की मौत ने हर किसी को शौक किया था। पूरी इंडस्ट्री और फैन्स सदमे में डूब गए थे। उन्होंने 16 साल की उम्र में फिल्म जगत में कदम रखा और महज 19 साल की उम्र में वो दुनिया से विदा हो गईं। कन्नन के साथ बातचीत में मास्टर राजू ने कहा, ‘दिव्या भारती और पूजा भट्ट वो दो हीरोइनें थीं जिनसे मैं काफी करीब रहता था। दोनों दयालु नेचर की थीं और बिल्कुल भी फिल्मी नहीं थीं। मैंने दिव्या के साथ बहुत समय बिताया, हम कई बार साथ में डिस्को और बार गए। सलमान खान की तरह दिव्या भी मेरी करीबी दोस्त थीं। हम घंटों बातें करते थे।’

    ‘लोग उनके पैसों का मिसयूज़ कर रहे थे’

    उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर बातें करते हुए राजू ने कहा, ‘उन्हें ऐसा महसूस होता था जैसे उनका इस्तेमाल किया जा रहा हो। दिव्या को लगता था कि क्योंकि वह कमा रही हैं और काम कर रही हैं, इसलिए लोग उनके पैसों को मिसयूज़ कर रहे हैं। इसी बात से वह दुखी रहती थीं।’

    दिव्या भारती को लगता था कि क्योंकि वह कमा रही हैं और काम कर रही हैं, इसलिए लोग उनके पैसों को मिसयूज़ कर रहे हैं। इसी बात से वह दुखी रहती थीं।
    राजू श्रैष्ठा

    ‘दिव्या अपने जीवनसाथी को लेकर बहुत पॉजिटिव थीं’

    हालांकि, मास्टर राजू ने दिव्या की शादीशुदा लाइफ पर भी बातें कीं और कहा कि दिव्या को फिल्म प्रड्यूसर साजिद नाडियाडवाला से शादी के बाद इमोशनल स्टैबिलिटी मिली। उन्होंने कहा, ‘दिव्या अपने जीवनसाथी को लेकर बहुत पॉजिटिव थीं। वह संतुष्ट और होपफुल थीं, उनके साथ अपना फ्यूचर फलते-फूलते देख रही थीं। उनके जीवन का वह हिस्सा ठीक था।’

    घटनास्थल पर सबसे पहले पहुंचने वाले राजू ही थे

    दिव्या की मौत की खबर ने जहां कइयों को सदमे में डाल दिया, वहीं घटनास्थल पर सबसे पहले पहुंचने वाले राजू ही थे। उन्होंने बताया, ‘जब ये हादसा हुआ तो मैं पूरी तरह से हिल गया था। मैं वहां पहुंचने वाला पहला व्यक्ति था और वहां से निकलने वाला आखिरी व्यक्ति भी। यह बहुत दुखद था। ऐसा नहीं होना चाहिए था।’

    पांचवीं मंजिल की खिड़की से गिरकर गई जान

    बता दें कि 5 अप्रैल 1993 को दिव्या भारती अपने अपार्टमेंट की पांचवीं मंजिल की खिड़की से गिर गईं और उसकी जान चली गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचते ही एक्ट्रेस को मृत घोषित कर दिया गया। बाद में इस घटना को एक दुर्घटना करार दिया गया।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।