Oppo K14x 5G लॉन्च
OPPO K14x 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है। फोन Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर रन करता है। इसमें Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ 6GB RAM दी गई है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का रियर कैमरा और 2MP का पोट्रेट कैमरा मिलता है। हैंडसेट में 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें IP64 रेटिंग दी गई है। फोन की मोटाई 8.61mm है। हैंडसेट में 6500mAh की बैटरी दी गई है। यह 45W SuperVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करता है। फोन की कीमत 14,999 रुपये है।
स्लीपिंग ईयरफोन Truke Bass S2
Truke ने अपने पहले स्लीपिंग वायर्ड ईयरफोन्स लॉन्च कर दिए हैं। ट्रूक का कहना है कि रेगुलर इयरफोन से दबाव और परेशानी हो सकती है। वहीं, Bass S2 को अल्ट्रा-कॉम्पैक्ट और सुरक्षित डिजाइन के साथ लाया गया है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए सही है। Bass S2 मुलायम, स्किन-फ्रेंडली सिलिकॉन से बना है और 13mm ड्राइवर के साथ आता है। इसकी कीमत 499 रुपये है। इसे अमेजन से खरीद सकते हैं।
लावा ला रहा नया स्मार्टफोन
Lava Bold N2 की लॉन्चिंग को टीज कर दिया गया है। अमेजन पर इसकी माइक्रो वेबसाइट लाइव हो गई है। इसका मतलब है कि फोन की बिक्री अमेजन के जरिए की जाएगी। फोन को ब्लैक और सिल्वर कलर ऑप्शन में लाया जाएगा। इसमें 13MP का प्राइमरी कैमरा होगा। फोन USB Type-C पोर्ट और 3.5mm के ऑडियो जैक के साथ आएंगे।
Apple Airpods में मिल सकता है कैमरा
लेटेस्ट खबर के अनुसार, ऐपल अपने अगले Airpods यानी AirPods Pro 4 में कैमरे फिट कर सकता है। जाने-माने विश्लेषक मिंग-ची कुओ और लीकर कोसुतामी के इसकी जानकारी दी है। बताया गया है कि अपकमिंग TWS कैमरे इंफ्रारेड टेक्नोलॉजी से लैस होंगे और यह आपके आस-पास के माहौल को देखने के साथ-साथ आपके हाथों के इशारों को समझ सकेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार इस टेक्नोलॉजी को ऐपल विजन प्रो हेडसेट के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए लाया जा रहा है।













