• International
  • ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल का ग्लोबल करप्शन इंडेक्स जारी, भारत के लिए बड़ी खुशखबरी, अमेरिका-ब्रिटेन का बुरा हाल

    पेरिस: ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल के भ्रष्टाचार के नवीनतम वैश्विक सूचकांक ग्लोबर करप्शन इंडेक्स को जारी किया है। इसमें अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम दोनों अपनी सबसे निचली रैंकिंग मिली है। अमेरिका एक पायदान के नुकसान के साथ 29वें स्थान और ब्रिटेन भी इतने ही नुकसान के साथ 20वें स्थान पर है। वहीं, भारत को लगातार हो रहे


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 10, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    पेरिस: ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल के भ्रष्टाचार के नवीनतम वैश्विक सूचकांक ग्लोबर करप्शन इंडेक्स को जारी किया है। इसमें अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम दोनों अपनी सबसे निचली रैंकिंग मिली है। अमेरिका एक पायदान के नुकसान के साथ 29वें स्थान और ब्रिटेन भी इतने ही नुकसान के साथ 20वें स्थान पर है। वहीं, भारत को लगातार हो रहे सुधारों का फायदा मिला है। नई रैंकिंग में भारत 182 देशों की सूची में एक पायदान ऊपर चढ़कर 91वें स्थान पर पहुंचा है। वहीं, भारत के पड़ोसी देशों का बुरा हाल है। पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका को लेकर ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल ने कड़ी टिप्पणी की है। ये देश आर्थिक संकट से भी जूझ रहे हैं, जिसने भ्रष्टाचार को और ज्यादा बढ़ा दिया है।

    ग्लोबर करप्शन इंडेक्स 2025 में भारत की रैंकिंग

    ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल का कहना है कि करप्शन परसेप्शन इंडेक्स पब्लिक सेक्टर में करप्शन का सबसे बड़ा ग्लोबल इंडिकेटर है। इसमें भारत का स्कोर इस साल 39 है, जिसमें पिछले साल के मुकाबले 1 का बदलाव हुआ है। इससे भारत ग्लोबर करप्शन इंडेक्स में 91वें नंबर पर है। भारत में डिजिटल लिटरेसी बढ़ने, लोगों के आवाज उठाने, प्रशासनिक सुधारों के कारण भ्रष्टाचार धीरे-धीरे कम हो रहा है, हालांकि इसे सूची में शामिल शीर्ष देशों के स्टैंडर्ड के हिसाब से करने के लिए बहुत अधिक काम करना बाकी है।

    ग्लोबर करप्शन इंडेक्स 2025 शीर्ष 10 देश

    क्रम संख्या देश का नाम ग्लोबर करप्शन इंडेक्स रैंकिंग करप्शन परसेप्शन इंडेक्स
    1 डेनमार्क 1 89
    2 फिनलैंड 2 88
    3 सिंगापुर 3 84
    4 न्यूजीलैंड 4 81
    5 नॉर्वे 4 81
    6 स्वीडन 6 80
    7 स्विट्जरलैंड 6 80
    8 लक्जमबर्ग 8 78
    9 नीदरलैंड 8 78
    10 जर्मनी 10 77

    ग्लोबर करप्शन इंडेक्स 2025 में पहले स्थान पर डेनमार्क है। उसका करप्शन परसेप्शन इंडेक्स 89 है। ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल का मानना है कि डेनमार्क में दुनिया में सबसे कम भ्रष्टाचार है। ग्लोबर करप्शन इंडेक्स में दूसरे स्थान पर फिनलैंड, तीसरे स्थान पर सिंगापुर, चौथे स्थान पर न्यूजीलैंड, पांचवें स्थान पर नॉर्वे, छठे स्थान पर स्वीडन, सातवें स्थान पर स्विट्जरलैंड, आठवें स्थान पर लक्जमबर्ग, नौवें स्थान पर नीदरलैंड और दसवें स्थान पर जर्मनी है।

    ग्लोबर करप्शन इंडेक्स में एशियाई देशों का हाल

    ग्लोबर करप्शन इंडेक्स 2025 में चीन 73वें स्थान पर है। इनके अलावा भूटान को 18वां स्थान मिला है। इस सूची में नेपाल 76वें स्थान पर है। ग्लोबर करप्शन इंडेक्स 2025 में पाकिस्तान को 136वें नंबर पर रखा गया है। अफगानिस्तान और म्यांमार संयुक्त रूप से 169वें स्थान पर हैं। वहीं, श्रीलंका को 107वां स्थान मिला है। मालदीव, भारत के साथ संयुक्त रूप से 91वें नंबर पर काबिज है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।