भारत के मानचित्र पर खूब हुई थी चर्चा
भारत के मानचित्र को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा भी हुई थी। तब कहा गया था कि पीओके और अक्साई चिन को भारत में शामिल कर अमेरिका ने पाकिस्तान और चीन को सख्त संदेश दिया है। हालांकि, इसे डिलीट करने के बाद कई सवाल उठ रहे हैं। इस नक्शे को अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (USTR)के एक्स हैंडल @USTradeRep से जारी किया गया था। यह दशकों पुरानी अमेरिकी तटस्थता की नीति से एक बड़ा विचलन माना गया था।
ट्रेड डील के बाद मानचित्र जारी करता है अमेरिका
इस हैंडल पर हाल में ही साइन हुए अमेरिका-बांग्लादेश ट्रेड डील को लेकर भी बांग्लादेश का एक मानचित्र पोस्ट किया गया है। इसके अलावा अमेरिका-अर्जेंटीना ट्रेड डील पर भी अर्जेंटीना का मानचित्र दिखाया गया है, हालांकि अब अमेरिका-भारत ट्रेड डील को लेकर भारत का नक्शा नहीं है।
कश्मीर पर अमेरिका का क्या रुख है
अमेरिका ने बार-बार दोहराया है कि कश्मीर भारत और पाकिस्तान के बीच का एक “सीधा और द्विपक्षीय मुद्दा” है। हालांकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले भी कश्मीर पर भारत और पाकिस्तान में मध्यस्थता की पेशकश कर चुके हैं, लेकिन वर्तमान रुख यह है कि अमेरिका तभी हस्तक्षेप करेगा जब दोनों पक्ष स्पष्ट रूप से अनुरोध करेंगे। वहीं, भारत ने ट्रंप के मध्यस्थता की अपील को खारिज कर दिया है।














