जडेजा ने फोटो भी शेयर की
रविंद्र जडेजा ने सोशल मीडिया पर मुलाकात की फोटोज शेयर कीं। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा- माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी सर से मिलना और बातचीत करना काफी सम्मान की बात है। उनके विचारों की साफ सोच, जोश और बेहतरीन काम के लिए उनका कमिटमेंट काफी प्रेरणा देने वाला है। ऐसी लीडरशिप से सीखना एक बड़ी बात है।
मुलाकात के दौरान रिवाबा जडेजा ने साड़ी पहन रखी थी। उन्होंने पीएम मोदी को शॉल भी गिफ्ट किया। मेकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वालीं रिवाबा ने पॉलिटिक्स की पिच पर जोरदार प्रदर्शन किया है। रिवाबा जडेजा को पिछले साल 17 अक्टूबर को गुजरात के नए मंत्रिमंडल में राज्य मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई थी। उनके पास शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी है।
ग्रेड ए में बीसीसीआई ने जगह दी
बीसीसीआई ने सोमवार की शाम को 2025-26 सीजन के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा कर दी। रविंद्र जडेजा को बीसीसीआई ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में ए ग्रेड में जगह दी है। इसमें उनके साथ टेस्ट और वनडे के कप्तान शुभमन गिल के साथ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह है। जडेजा टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। वह टेस्ट और वनडे क्रिकेट ही खेलते हैं। टेस्ट में वह टीम के प्रमुख खिलाड़ी हैं लेकिन वनडे में काफी समय से वह रन बनाने के साथ ही विकेट लेने के लिए जूझ रहे हैं। इसके बाद बी वह टॉप ग्रेड में जगह बरकरार रखने में सफल रहे।













