• Sports
  • नामीबिया से मैच के पहले यह क्या? अभिषेक शर्मा अनफिट, जसप्रीत बुमराह पर भी बड़ा अपडेट

    नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत अपना दूसरा मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में नामीबिया के खिलाफ 12 फरवरी को खेलेगा। हालांकि, उससे पहले भारत के लिए बुरी खबर यह आई है कि उनके स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा पूरी तरह से फिट नहीं हैं। उनके पेट में कुछ दिक्कत है, जिसके


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 11, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत अपना दूसरा मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में नामीबिया के खिलाफ 12 फरवरी को खेलेगा। हालांकि, उससे पहले भारत के लिए बुरी खबर यह आई है कि उनके स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा पूरी तरह से फिट नहीं हैं। उनके पेट में कुछ दिक्कत है, जिसके चलते वह प्रैक्टिस सेशन का भी हिस्सा नहीं थे। उनकी उपलब्धता पर संकट के बादल है तो वहीं वॉशिंगटन सुंदर का टीम से जुड़ना राहत की बात है।

    रेयान टेन डोएशे ने दिया अपडेट

    भारतीय टीम के सहायक कोच रेयान टेन डोएशे ने प्रैक्टिस सेशन के दौरान मंगलवार को कहा, वॉशिंगटन सुंदर कल टीम से जुड़ गए हैं और आज अभ्यास करेंगे। अभिषेक को अभी पेट से जुड़ी कुछ परेशानी है, लेकिन उम्मीद है कि कुछ दिनों में वह मैच के लिए उपलब्ध हो जाएंगे।’ इस बीच जसप्रीत बुमराह को लेकर राहत भरी खबर मिली।

    यह तेज गेंदबाज पूरी तरह फिट नजर आया। उन्होंने शुरुआत में हल्की दौड़ लगाई और फिर स्पाइक्स (क्रिकेट के विशेष जूते) बदलने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव को पूरी रफ्तार से गेंदबाजी की। बुमराह ने इस दौरान भारतीय कप्तान को अपनी रफ्तार से चकमा देते हुए बोल्ड भी किया। डोएशे ने कहा, ‘बुमराह ने 10 दिन तक गेंदबाजी नहीं की थी, लेकिन अब वह काफी बेहतर महसूस कर रहे हैं और उनका मूवमेंट अच्छा है। हम शुक्रवार को अभ्यास के बाद टीम को अंतिम रूप देंगे।

    कुछ इस तरह का रहा प्रैक्टिस सेशन

    प्रैक्टिस सेशन के दौरान सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा पूरी तरह नियंत्रण में नजर आए। दोनों ने ‘मिस्ट्री स्पिनर’ वरुण चक्रवर्ती को सहजता से खेला। तिलक ने इस दौरान लगभग 100 मीटर लंबा छक्का भी लगाया। चोट वापसी कर रहे ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर संभल कर फील्डिंग प्रैक्टिस करते हुए दिखे। उन्हें मुख्य कोच गौतम गंभीर के साथ लंबी बातचीत करते देखा गया। वॉशिंगटन ने बाद में तिलक वर्मा को गेंदबाजी भी की। अभिषेक बीमारी से उबर रहे हैं, वॉशिंगटन धीरे-धीरे वापसी की ओर है और बुमराह के पूरी लय में लौटने के साथ भारतीय टीम प्रबंधन के सामने मैच से पहले कुछ अहम चयन फैसले लेने की चुनौती है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।