अमेरिका ने संशोधित बयान में कहा कि भारत अमेरिका से सभी तरह के इंडस्ट्रियल गुड्स और कई तरह के खाद्य एवं कृषि उत्पादों पर टैरिफ खत्म करेगा या कम करेगा। इनमें ड्रायड डिस्टिलर्स ग्रेंस, रेड सोरगम, ट्री नट्स, फ्रेश एंड प्रोसेस्ड फ्रूट, सोयाबीन तेल, वाइन एंड स्पिरिट्स और एडिशनल प्रोडक्ट्स शामिल हैं। अमेरिका ने साथ ही इंडिया-यूएस ट्रेड डील की फैक्ट शीट में भी बदलाव किया है। इसमें कहा गया है कि भारत अमेरिका से ज्यादा सामान खरीदना चाहता है और 500 अरब डॉलर से अधिक की एनर्जी, इनफॉरमेंशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी, कोल और दूसरे प्रोडक्ट्स खरीदेगा।
भारत-अमेरिका ट्रेड डील में किसे मिली छूट और किसे नहीं? जानें हर सवाल का जवाब
10 साल का समय
पहले कहा गया था कि भारत अमेरिका से 500 अरब डॉलर की एनर्जी, इनफॉरमेशन एंड कम्युनिकेशन, टेक्नोलॉजी, एग्रीकल्चरल, कोल और दूसरे प्रोडक्ट्स खरीदेगा। इस ट्रेड डील की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अलग-अलग की थी। बाद में एक संयुक्त बयान में विस्तार से इसके बारे में जानकारी दी गई।
ट्रंप ने भारत पर रेसिप्रोकल टैरिफ 25 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी कर दी। साथ ही रूसी तेल खरीदने के लिए भारत पर लगाया गया 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ भी हटा दिया। भारत सरकार का कहना है कि अमेरिका से कई एग्रीकल्चरल और इंटरमीडिएट प्रोडक्ट्स पर टैरिफ क्रमबद्ध तरीके से 10 साल तक हटाए जाएंगे। इससे घरेलू कंपनियों को एडजस्टमेंट के लिए काफी समय मिल जाएगा।













