रिकॉर्ड की दहलीज पर चूके डिकॉक
अहमदाबाद की पिच पर डिकॉक बेहद शानदार लय में नजर आ रहे थे। उन्हें 3000 टी20 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने के लिए 61 रनों की जरूरत थी। उन्होंने अफगानी गेंदबाजों की जमकर क्लास ली और 41 गेंदों में 59 रन (5 चौके, 3 छक्के) कूट डाले। जब लगा कि वह अपना रिकॉर्ड पूरा कर लेंगे, तभी राशिद खान की एक फ्लैट गेंद पर पुल शॉट खेलने के चक्कर में वे डीप मिडविकेट पर इब्राहिम जादरान को कैच थमा बैठे। अब उन्हें इस जादुई आंकड़े तक पहुंचने के लिए 14 फरवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले मैच का इंतजार करना होगा।
एबी डिविलियर्स का महारिकॉर्ड को डिकॉक ने किया ध्वस्त
डिकॉक भले ही इस मुकाबले 3000 T20I रन पूरा नहीं कर सके, लेकिन उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। दरअसल क्विंटन डिकॉक साउथ अफ्रीका के लिए टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले 717 रनों से साथ एबी डिविलियर्स टॉप पर मौजूद थे, लेकिन अब यह रिकॉर्ड डिकॉक ने 737 रनों के साथ अपने नाम कर लिया है। डिकॉक ने 29 पारियों में 26.32 की औसत और 134.24 के स्ट्राइक रेट से यह रन बनाए हैं।
एमएस धोनी के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी
इस टूर्नामेंट के दौरान डिकॉक ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की था। वह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा शिकार करने के मामले में भारत के महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बराबर पहुंच गए हैं। धोनी के नाम वर्ल्ड कप में 32 शिकार दर्ज थे, और कनाडा के खिलाफ पिछले मैच में डिकॉक ने भी यह आंकड़ा छू लिया था। ऐसे में अफगानिस्तान के खिलाफ इस रिकॉर्ड को बनाने का उनके पास मौका है।













