• International
  • भारत के पड़ोस में चीन की दादागिरी तोड़ने की तैयारी में अमेरिका, बांग्लादेश को देगा बड़ा ऑफर, मानेगा ढाका?

    ढाका: अमेरिका बांग्लादेश में चीन की बढ़ती मौजूदगी को लेकर परेशान है। ऐसे में अमेरिका ने बांग्लादेश में चुनाव के बाद बनने वाली अगली सरकार को चीनी हथियारों के विकल्प के तौर पर अपना और सहयोगी देशों के एयर डिफेंस सिस्टम देने का प्लान बनाया है। बांग्लादेश में गुरुवार को आम चुनाव होंगे। इस चुनाव


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 11, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    ढाका: अमेरिका बांग्लादेश में चीन की बढ़ती मौजूदगी को लेकर परेशान है। ऐसे में अमेरिका ने बांग्लादेश में चुनाव के बाद बनने वाली अगली सरकार को चीनी हथियारों के विकल्प के तौर पर अपना और सहयोगी देशों के एयर डिफेंस सिस्टम देने का प्लान बनाया है। बांग्लादेश में गुरुवार को आम चुनाव होंगे। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) और जमात-ए-इस्लामी के नेतृत्व वाले गठबंधनों के बीच है। जुलाई 2024 में अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग को चुनाव लड़ने से प्रतिबंधित किया गया है। तब से शेख हसीना भारत में शरण ली हुई हैं, जिससे चीन को बांग्लादेश में अपनी मौजूदगी बढ़ाने का मौका मिल गया है।

    चीन-बांग्लादेश रक्षा संबंध

    चीन ने हाल में ही भारत की सीमा के नजदीक एक ड्रोन फैक्ट्री बनने के लिए बांग्लादेश के साथ समझौता किया है। इससे न सिर्फ भारत, बल्कि अमेरिका की भी परेशानी बढ़ गई है। बांग्लादेश, चीन के साथ मिलकर डेवलप किए गए मल्टीरोल कॉम्बैट एयरक्राफ्ट JF-17 थंडर फाइटर जेट खरीदने के लिए पाकिस्तान से भी बातचीत कर रहा है। इसके अलावा चीन दूसरे कई तरीके से बांग्लादेश को सैन्य रूप से मदद कर रहा है, जिसमें चटगांव में नौसैनिक अड्डे का विकास भी शामिल है। चीन ने बांग्लादेश को कम से कम दो पुरानी पनडुब्बियां भी गिफ्ट की हैं। इसके अलावा वह बांग्लादेशी सेना को ट्रेनिंग भी दे रहा है।

    बांग्लादेश में अमेरिकी राजदूत ने क्या कहा?

    बांग्लादेश में अमेरिकी राजदूत ब्रैंट टी क्रिस्टेंसन ने मंगलवार को एक इंटरव्यू में कहा कि अमेरिका दक्षिण एशिया में चीन के बढ़ते प्रभाव को लेकर परेशान है। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका, चीन के साथ कुछ खास तरह के रिश्तों के खतरों के बारे में साफ-साफ बताने के लिए बांग्लादेशी सरकार के साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार है। उन्होंने ज्यादा डिटेल दिए बगैर कहा कि अमेरिका, बांग्लादेश को उसकी मिलिट्री क्षमता की जरूरतों को पूरा करने में मदद करने के लिए कई ऑप्शन देता है, जिसमें अमेरिकी सिस्टम और उसके साथी पार्टनर देशों के सिस्टम शामिल हैं, ताकि चीनी सिस्टम के विकल्प दिए जा सकें।

    चीन बोला- बांग्लादेश में दखलअंदाजी बर्दाश्त नहीं

    इस बीच चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि बड़े स्ट्रेटेजिक पार्टनर के तौर पर, चीन और बांग्लादेश ने पॉलिटिकल, इकोनॉमिक और सिक्योरिटी फील्ड में सहयोग किया है, जिससे दोनों देशों को फायदा हुआ है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “हमारा आपसी फायदे वाला और दोस्ताना सहयोग किसी तीसरे पक्ष के खिलाफ नहीं है, न ही हम किसी तीसरे पक्ष की दखलअंदाजी बर्दाश्त करेंगे।”

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।