• Entertainment
  • अब सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा को जान से मारने की धमकी, मांगे करोड़ों रुपये, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का ईमेल

    90 के दशक में बॉलीवुड पर अंडरवर्ल्ड और गैंगस्टर्स का खूब दबदबा रहा था, जिसका नेतृत्व खास तौर से दाऊद इब्राहिम और उसकी डी-कंपनी कर रही थी। उन दिनों जबरन वसूली, धमकियों और फिल्म जगत से पैसों का अवैध लेव-देन इंडस्ट्री से एक पैरासाइट की तरह जुड़ चुका था। फिल्मों की दुनिया हमेशा से ऐसे


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 11, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    90 के दशक में बॉलीवुड पर अंडरवर्ल्ड और गैंगस्टर्स का खूब दबदबा रहा था, जिसका नेतृत्व खास तौर से दाऊद इब्राहिम और उसकी डी-कंपनी कर रही थी। उन दिनों जबरन वसूली, धमकियों और फिल्म जगत से पैसों का अवैध लेव-देन इंडस्ट्री से एक पैरासाइट की तरह जुड़ चुका था। फिल्मों की दुनिया हमेशा से ऐसे काम के लिए सबसे बड़ा टारगेट रही है। अब एक बार फिर इंडस्ट्री में इसी तरह का माहौल बनने लगा है जहां पिछले कुछ समय से फिल्मी सितारों को निशाना बनाया जा रहा है। ऐसा लग रहा है कि फिल्मी कलाकारों की नब्ज थामकर ये अपराधी फलन-फूलने लगे हैं। हाल ही में रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग और रणवीर सिंह को धमकी के बाद खबर आई कि सलमान खान के करीबी को भी धमकी दी गई है। उसका नाम तब पता नहीं चला था। लेकिन अब पता चला है कि धमकी सलमान के बहनोई आयुष शर्मा को दी गई। दावा किया जा रहा है कि यह धमकी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से दी गई है।

    ऐसा लग रहा है कि में एक बार फिर अपराधियों की धमकियां बॉलीवुड में बढ़ गई हैं। हाल ही में फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग की घटना ने जहां हर किसी को शॉक किया वहीं इसी मंगलवार को रणवीर सिंह को भी वॉट्सएप के जरिए धमकी मिली। अब खबर आ रही है कि सलमान खान के बहनोई आयुष को भी धमकी दी गई है। इतना ही नहीं उनसे करोड़ों रुपयों की मांग भी की गई है।

    घटना को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में

    मुंबई क्राइम ब्रांच के मुताबिक, आयुष शर्मा को धमकी भरा ईमेल वाया प्रोटॉन मेल की तरफ से किया गया है, जो लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से है। वहीं रणवीर सिंह को वीपीएन न्यूज करके मैसेज किया गया था। धमकी देने वाले ने करोड़ों रुपये की वसूली की मांग की है। इस घटना को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है और लगातार अपनी पैनी नजर बनाए हुए है।

    पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी

    मुंबई पुलिस के मुताबिक, ये धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई है। धमकी में पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। वहीं, रणवीर सिंह को वॉट्सऐप पर धमकी भरा वॉइस नोट भेजा गया था। हालांकि, वह वीपीएन की फॉर्म में भेजा गया था ताकि उसकी लोकेशन का पता न लगाया जा सके। पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी ही थी कि तभी आयुष शर्मा को भी धमकी भरा ईमेल भेज दिया गया।

    संदिग्धों के मोबाइल लोकेशन कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के घरों के आसपास

    पुलिस सूत्रों का कहना है कि वे इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं और एहतियातन सतर्कता बरत रहे हैं। मुंबई क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू कर दी है। क्राइम ब्रांच को मिली जानकारी के मुताबिक, बिश्नोई गैंग से जुड़े कुछ संदिग्धों की मोबाइल लोकेशन कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के घरों के आसपास ट्रेस हुई है। गैंग ने रेकी का काम अपने अलग-अलग गुर्गों को सौंपा था। पुलिस इन सुरागों को इकट्ठा कर रही है और जांच आगे बढ़ा रही है।

    ये धमकियां मुख्य रूप से वसूली के लिए

    यह घटना रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग के महज कुछ दिनों बाद सामने आई है, जिससे बॉलीवुड में दहशत का माहौल है। सलमान खान पहले से ही बिश्नोई गैंग की धमकियों का सामना कर रहे हैं। गैंग ने उनके घर के बाहर फायरिंग की जिम्मेदारी भी ली थी। अब उनके करीबी को निशाना बनाया गया है। वहीं, पुलिस का मानना है कि ये धमकियां मुख्य रूप से वसूली के लिए दी जा रही हैं।

    रणवीर सिंह को एक ‘वॉयस नोट’ के जरिए धमकी मिली

    यहां बता दें कि इससे ठीक पहले रणवीर सिंह को कुछ अज्ञात लोगों ने वॉट्सएप के जरिए धमकी दी है। पुलिस ने रणवीर को मिली धमकी के बारे में मंगलवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि रणवीर सिंह को एक ‘वॉयस नोट’ के जरिए धमकी मिली और इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। इसके बाद उनके घर के आसपास सिक्यॉरिटी बढ़ा दी गई है। अधिकारी ने कहा कि पुलिस को संदेह है कि जबरन वसूली के उद्देश्य से रणवीर सिंह को दी गई इस धमकी के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य हो सकते हैं।

    रोहित शेट्टी के घर के बाहर गोलीबारी, यहां भी लॉरेंस बिश्नोई गिरोह

    इससे ठीक पहले मुंबई में एक शॉकिंग हादसा हुआ जिसमें रोहित शेट्टी के घर के बाहर गोलीबारी की घटना हुई। के कुछ दिनों बाद मिली है। इस मामले में चल रही तहकीकात के दौरान पुलिस को पता लगा है कि हथियार सप्लाई करने वाला गिरफ्तार आरोपी आसाराम फासले पिछले चार सालों से बिश्नोई गैंग के लिए काम कर रहा था और वह गैरेज मैकेनिक की आड़ में यह सब कर रहा था। शेट्टी के घर हुई फायरिंग केस के आरोपी आसाराम फासले, पुणे के मालवली इलाके का रहने वाला है और पिछले 10 साल से वारजे क्षेत्र के एक गैरेज में मैकेनिक के तौर पर काम करता आ रहा था। जांच में सामने आया कि वह शुभम लोनकर से बहुत प्रभावित था। यहां बता दें कि लोनकर बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का मास्टरमाइंड है और लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी सदस्य है। लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य शुभम लोनकर ने कथित तौर पर उस गोलीबारी की जिम्मेदारी ली थी। इस मामले में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

    सलमान खान के घर पर भी की गई थी फायरिंग

    वहीं बता दें कि साल 2024 में सलमान खान के घर ‘गैलेक्सी अपार्टमेंट’ पर भी फायरिंग की गई थी। ईद के बाद सुबह करीब 5 बजे फायरिंग की गई थी। बाइक पर सवार दो हमलावरों ने अपार्टमेंट की तरफ 4 राउंड फायरिंग की थी। इस हमले के वक्त सलमान अपने घर पर ही मौजूद थे। सलमान के घर फायरिंग की जिम्मेदारी जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने ली थी। इसके बाद सलमान खान के साथ म्यूजिक वीडियो बनाने वाले सिंगर एपी ढिल्लों के कनाडा वाले घर के बाहर फायरिंग हुई। अपने शो के पहले एपिसोड की शुरुआत सलमान खान के साथ करने की वजह से कपिल शर्मा को भी निशाना बनाया गया। कपिल के कनाडा वाले रेस्टोरेंट पर भी कई दफे फायरिंग की जा चुकी है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।