• Religion
  • Surya grahan 2026 : 37 साल बाद लगने जा रहे सूर्यग्रहण पर ग्रहों का अद्भूत संयोग, जानें इस सूर्यग्रहण की 5 प्रमुख बातें

    इस साल का पहला सूर्यग्रहण लगने जा रहा है। 17 फरवरी को लगने वाला सूर्यग्रहण कई मायनों में बहुत ही खास होगा। दरअसल, इस बार सूर्यग्रहण जब सूर्यग्रहण लगेगा तो सूर्य के साथ चार और ग्रह भी कुंभ राशि में गोचर करेंगे। ग्रहों का ऐसा योग संयोग करीब 37 साल बाद बना है। ग्रहों के


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 12, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    इस साल का पहला सूर्यग्रहण लगने जा रहा है। 17 फरवरी को लगने वाला सूर्यग्रहण कई मायनों में बहुत ही खास होगा। दरअसल, इस बार सूर्यग्रहण जब सूर्यग्रहण लगेगा तो सूर्य के साथ चार और ग्रह भी कुंभ राशि में गोचर करेंगे। ग्रहों का ऐसा योग संयोग करीब 37 साल बाद बना है। ग्रहों के इस योग संयोग का जो बहुत ही दुर्लभ और कई साल बाद बना है। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल लगने वाले सूर्यग्रहण से जुड़ी 5 बड़ी बातें विस्तार से।

    सूर्यग्रहण से जुड़ी 5 बड़ी अपडेट

    1) 17 फरवरी को लगने वाला सूर्यग्रहण कुंभ राशि में धनिष्ठा नक्षत्र में लगेगा। यानी सूर्य इस समय कुंभ राशि में रहेंगे और धनिष्ठा नक्षत्र के चौथे चरण में प्रवेश कर जाएंगे।
    2) सूर्यग्रहण के दौरान सूर्य के साथ कुंभ राशि में राहु, बुध, शुक्र और चंद्रमा मौजूद रहेंगे। इससे पहले ऐसा योग 7 मार्च वर्ष 1989 में बना था। यानी उस समय कुंभ राशि में एक साथ ये सारे ग्रह मौजूद थे।
    3) वहीं, राहु और सूर्य एक साथ कुंभ राशि में बैठकर ग्रहण योग भी बनाएंगे। जिसे ज्योतिषीय दृष्टि से बिल्कुल भी शुभ नहीं माना गया है।
    4) सूर्यग्रहण 17 फरवरी को भारतीय समय अनुसार, दोपहर में 3 बजकर 26 मिनट पर लग जाएगा और शाम में 7 बजकर 57 मिनट पर समाप्त हो जाएगा। बता दें कि सूर्यग्रहण से ठीक 12 घंटे पहले यानी मध्य रात्रि 3 बजकर 26 मिनट पर सूतक काल आरंभ हो जाएगा।
    5) सूर्यग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 32 मिनट की रहेगी। बता दें कि यह सूर्यग्रहण कंकण सूर्यग्रहण होगा। भारत के अलावा यह ग्रहण साउथ अफ्रीका, मॉरीशस, बोत्सवाना, मोजाम्बिक,जिम्बाब्वे, जाम्बिया, तंजानिया, नामिबीया, और अमेरिका के दक्षिण देशों में दिखाई देगा।

    साल 2026 का दूसरा सूर्यग्रहण कब लगेगा

    बता दें कि साल 2026 का दूसरा सूर्यग्रहण अगस्त महीने में लगेगा। 12 अगस्त 2026 को इस साल का दूसरा सूर्यग्रहण लगेगा जो पूर्ण सूर्यग्रहण होगा हालांकि, यह सूर्यग्रहण भी भारत में दिखाई नहीं देगा। वहीं, साल 2026 का पहला चंद्रग्रहण 3 मार्च को लगने जा रहा है।
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।