• Religion
  • Mulank 9 Personality : इन तारीखों पर जन्मी लड़कियां होती हैं बहुत बहादुर, मुश्किलों का करती हैं डटकर सामना

    अंक ज्योतिष में जन्मतिथि के कुल योग को जानकर किसी व्यक्ति के जीवन, स्वभाव और भविष्य के बारे में पता लगाया जाता है। अंक ज्योतिष में 1 से लेकर 9 मूलांक तक के बारे में बताया गया है। इनके अपने-अपने स्वामी ग्रह होते हैं। अपनी जन्मतिथि के कुल योग से आप भी अपना मूलांक जान


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 12, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    अंक ज्योतिष में जन्मतिथि के कुल योग को जानकर किसी व्यक्ति के जीवन, स्वभाव और भविष्य के बारे में पता लगाया जाता है। अंक ज्योतिष में 1 से लेकर 9 मूलांक तक के बारे में बताया गया है। इनके अपने-अपने स्वामी ग्रह होते हैं। अपनी जन्मतिथि के कुल योग से आप भी अपना मूलांक जान सकते हैं। उदाहरण के लिए किसी भी माह की 27 तारीख पर जन्मे जातकों का मूलांक (2+7= 9) होगा। आज हम कुछ ऐसी तारीखों पर जन्मी लड़कियों के बारे में जानेंगे जो बहुत बहादुर और साहसी होती हैं। साथ ही, ये किसी भी मुश्किल का सामना डटकर करती हैं। आइए विस्तार से जानें इस मूलांक के बारे में…

    मूलांक 9 की लड़कियां होती हैं बहुत बहादुर
    जिन लड़कियों का जन्म किसी भी महीने की 9, 18 या 27 तारीख को हुआ हो उनका मूलांक 9 होगा। अंक ज्योतिष के अनुसार, अंक 9 की लड़कियां बहुत बहादुर होती हैं। वहीं, अगर ये एक बार किसी काम में लग जाएं तो उसे पूरा जरूर करती हैं और कभी भी हार नहीं मानती हैं। मूलांक 9 की लड़कियां अपनी क्षमता से भी अधिक कार्य कर लेती हैं और साथ ही बेहद अनुशासन प्रिय होती हैं। इसी स्वभाव के चलते ये प्रशंसा प्राप्त करती हैं। अंक 9 के स्वामी ग्रह मंगल होते हैं। जिसे पराक्रम, ऊर्जा, साहस, शक्ति, योद्धा और आत्मविश्वास का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में ये सभी खूबियां मूलांक 9 वाली लड़कियों के भीतर भी देखने को मिल सकती हैं।

    हर मुश्किल का डटकर करती हैं सामना
    9, 18 और 27 तारीख पर जन्मी लड़कियां बहादुर होने के साथ-साथ साहसी और हिम्मत वाली होती हैं। ये किसी भी मुश्किल से भागती नहीं हैं, इसकी बजाए उसका डटकर सामना करती हैं और समाधान जरूर खोजती हैं। अंक 9 में एक योद्धा के गुण भी देखने को मिल सकते हैं। ये अपना जीवन खुलकर जीना पसंद करती हैं और इन्हें स्वतंत्रता से अधिक लगाव होता है। अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 9 वाले लोग विश्वसनीय होते हैं और इन्हें किसी भी काम में लापरवाही बिल्कुल पसंद नहीं आती है।

    जल्दी आता है गुस्सा
    अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 9 वाली लड़कियों का स्वभाव थोड़ा गुस्सैल होता है। इन्हें किसी गलत बात पर गुस्सा जल्दी और बहुत तेज आ जाता है। ऐसे में इनके लिए अपना गुस्सा शांत करना थोड़ा मुश्किल होता है। हालांकि, 9, 18 और 27 तारीख पर जन्मी लड़कियां अपने काम को जल्दी पूरा कर लेती हैं। और जीवन में मेहनत और प्रयासों से सफलता प्राप्त करती हैं। ये सुरक्षा कर्मी, सेना व पुलिस जैसे क्षेत्रों में जा सकती हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।