• Entertainment
  • अंकिता लोखंडे ने कृष्णा अभिषेक संग लहराकर किया डांस, ‘देवर-भौजी’ की जोड़ी देख उछले लोग- हमें यही देखना है

    अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ‘लाफ्टर शेफ्स’ के तीसरे सीजन में वापसी कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में ‘लाफ्टर शेफ्स’ 3 में अपने सफर के बारे में खुलकर बात की और बताया कि वे शो का हिस्सा होने को कितना मिस करते हैं। उन्होंने शो के स्क्रिप्टेड होने का दावा करने


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 12, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ‘लाफ्टर शेफ्स’ के तीसरे सीजन में वापसी कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में ‘लाफ्टर शेफ्स’ 3 में अपने सफर के बारे में खुलकर बात की और बताया कि वे शो का हिस्सा होने को कितना मिस करते हैं। उन्होंने शो के स्क्रिप्टेड होने का दावा करने वाले ट्रोलर्स को भी जवाब दिया और टीम के साथ अपने मजबूत रिश्ते के बारे में बताया। विक्की ने परिवार शुरू करने के बारे में भी बात की। वहीं, सेट से अंकिता और कृष्णा का एक डांस करते हुए वीडियो सामने आया है जिसमें लोगों ने देवर-भाभी की जोड़ी की खूब तारीफ की।

    अंकिता लोखंडे ने कृष्णा अभिषेक के साथ जमकर ठुमके लगाए। दोनों का डांस जबरदस्त था। वे झूमकर नाच रहे थे। अंकिता ने हरे रंग की ड्रेस पहनी थी और कृष्णा काले रंग के कपड़ों में हैंडसम लग रहे हैं। दोनों के डांस की लोगों ने खूब तारीफ की है।

    अंकिता और कृष्णा के डांस पर बोले लोग

    एक यूजर ने तारीफ में लिखा, ‘भाभी और देवर की जोड़ी ही कमाल है।’ एक ने कहा, ‘भईया और भौजी की जोड़ी को नजर ना लगे।’ एक यूजर ने लिखा, ‘हमें देवर भौजी के ये रील्स बहुत पसंद है।’ एक यूजर ने कहा, ‘हम वीकेंड कलर्स के साथ एक खास सेलिब्रिटी एपिसोड का अनुरोध करते हैं और हम नमिक पॉल को लाफ्टर शेफ्स में गेस्ट के रूप में देखना चाहेंगे। यह बहुत शानदार होगा और फैंस बेहद खुश होंगे!’

    शो में वापसी पर बोलीं अंकिता लोखंडे

    इससे पहले अंकिता ने शो के बारे में कहा था, ‘पुराने कलाकार वापस आ गए हैं, तो और क्या चाहिए? लाफ्टर शेफ्स एक ऐसा सेट है जहां शूटिंग का एहसास ही नहीं होता। घर जैसा लगता है। आज सुबह हमें खूब डांट पड़ी क्योंकि हमने किसी की बात नहीं मानी। भारती और हरपाल तो गुस्से में सेट छोड़कर चले गए। हम वो बच्चे हैं जो किसी की नहीं सुनते, और इसीलिए सेट बिल्कुल घर जैसा लगता है।’

    इस सेट पर शूटिंग का कोई माहौल ही नहीं है। सब लोग बस दोस्तों की तरह एक-दूसरे से मिल रहे हैं। ऐसा लगता है जैसे हम बहुत दिनों से नहीं मिले हैं, इसलिए हम बिना थके लगातार बातें करते हैं, हंसते हैं और मजे करते हैं।
    अंकिता लोखंडे, एक्ट्रेस

    क्या स्क्रिप्टेड है ‘लाफ्टर शेफ्स’?

    शो के स्क्रिप्टेड होने पर अंकिता बोलीं, ‘ये एक प्रतिशत भी स्क्रिप्टेड नहीं है। ट्रोल करना उनका काम है, और हमारा काम है उसे नजरअंदाज करना। लोग हर रियलिटी शो के बारे में यही कहते हैं। बिग बॉस के दौरान भी उन्होंने दावा किया था कि यह स्क्रिप्टेड है, जो बिल्कुल सच नहीं है। हम बहुत मेहनत से खाना बनाते हैं। अगर सब कुछ पहले से तय होता, तो खाना हमेशा परफेक्ट बनता—लेकिन ऐसा नहीं होता।’

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।