सूर्यकुमार यादव को लगा झटका
टॉस के दौरान कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अभिषेक की सेहत पर अपडेट देते हुए स्पष्ट किया कि वे अगले कुछ मैचों से बाहर रह सकते हैं। सूर्या ने कहा, ‘हम पहले बल्लेबाजी ही करना चाहते थे, इसलिए मैं खुश हूं। जब तक हम टॉस हार रहे हैं और मैच जीत रहे हैं, तब तक हमें कोई समस्या नहीं है। ओस एक बड़ा कारक होगी, लेकिन जब आप लक्ष्य का बचाव करते हैं, तो इससे आत्मविश्वास मिलता है। अभिषेक अभी भी ठीक नहीं हैं, वह एक या दो मैच मिस करेंगे। उनकी जगह संजू सैमसन आए हैं, जो उन्हीं की तरह विस्फोटक बल्लेबाज हैं। वहीं सिराज की जगह बुमराह की वापसी हुई है।’
एक या दो मैच मिस करेंगे अभिषेक?
कप्तान के इस बयान ने चयनकर्ताओं और फैंस की धड़कनें बढ़ा दी हैं। सूर्या का यह कहना कि अभिषेक ‘एक या दो मैच मिस करेंगे’, सीधे तौर पर संकेत देता है कि पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को होने वाले मैच में उनका खेलना लगभग नामुमकिन है। पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक की आक्रामक बल्लेबाजी भारत के लिए एक बड़ा ‘एक्स-फैक्टर’ साबित हो सकती थी, लेकिन अब टीम को उनके बिना ही मैदान पर उतरने की रणनीति बनानी होगी।
संजू सैमसन पर दवाब होगा
अभिषेक की अनुपस्थिति में अब सारा दारोमदार संजू सैमसन पर आ गया है। हालांकि संजू एक अनुभवी और प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, लेकिन पिछले कुछ मैचों में उनका फॉर्म चिंता का विषय रहा है। पाकिस्तान जैसी मजबूत टीम के खिलाफ एक नई ओपनिंग जोड़ी के साथ उतरना जोखिम भरा हो सकता है।
नामीबिया के खिलाफ भारत की प्लेइंग इलेवन:
संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।













