• Sports
  • T20 World CUp 2026: एक ही प्लेइंग इलेवन में दो भाइयों की जोड़ी, टी20 विश्व कप में पहली बार हुआ अजूबा

    नई दिल्ली: क्रिकेट के खेल के दौरान काफी ऐसे मौके देखने को मिले हैं जब दो भाई एक साथ इंटरनेशनल क्रिकेट में खेले। स्टीव वॉ और मार्क वॉ की जोड़ी सबसे सफल भाइयों की जोड़ी मानी जाती है। 108 टेस्ट में एक साथ प्लेइंग इलेवन में हिस्सा थे। इरफान पठान-यूसुफ पठान, एंडी फ्लावर-ग्रैंड फ्लावर, मिचेल


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 12, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: क्रिकेट के खेल के दौरान काफी ऐसे मौके देखने को मिले हैं जब दो भाई एक साथ इंटरनेशनल क्रिकेट में खेले। स्टीव वॉ और मार्क वॉ की जोड़ी सबसे सफल भाइयों की जोड़ी मानी जाती है। 108 टेस्ट में एक साथ प्लेइंग इलेवन में हिस्सा थे। इरफान पठान-यूसुफ पठान, एंडी फ्लावर-ग्रैंड फ्लावर, मिचेल मार्श-शॉन मार्श समेत कई भाइयों की जोड़ी साथ खेली है। लेकिन 2026 टी20 विश्व कप में कुछ ऐसा देखने को मिल रहा है, जो पहले इस टूर्नामेंट में कभी नहीं हुआ।

    प्लेइंग इलेवन में दो भाइयों की जोड़ी

    इटली की टीम पहली बार टी20 विश्व कप में खेल रही है। टीम में दो भाइयों की जोड़ी है। टीम के सलामी बल्लेबाज जस्टिन मोस्का और एंथनी मोस्का भाई हैं। इसके साथ ही हैरी मैनेंटी और बेन मैनेंटी भी भाई हैं। चारों स्कॉटलैंड के खिलाफ पहले मैच में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे। नेपाल के खिलाफ भी चार खेले। टी20 विश्व कप इतिहास में यह पहला मौका है जब दो भाइयों की जोड़ी एक साथ प्लेइंग इलेवन में खेली।

    जस्टिन और एंथनी ने नेपाल के खिलाफ दिलाई जीत

    जस्टिन मोस्का और एंथनी मोस्का का जन्म ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में हुआ है। उनके दादा इटली से माइग्रेड होकर ऑस्ट्रेलिया पहुंचे थे। ऑस्ट्रेलिया में ही दोनों के क्रिकेट करियर की शुरुआत हुई। वहां क्लब क्रिकेट खेलने के बाद दोनों भाई इटली पहुंचे और 2022 में एंथनी ने इटली के लिए इंटरनेशनल डेब्यू किया। जस्टिन ने भी उसी मैच में डेब्यू किया। दोनों ने नेपाल के खिलाफ नाबाद फिफ्टी लगाकर इटली को 10 विकेट से जीत दिलाई।

    बेन और हैरी के पास बिग बैश में खेलने का अनुभव

    बेन मानेंटी और हैरी मानेंटी भी ऑस्ट्रेलिया के सिडनी से ही हैं। बेन ने 2018 में बिग बैश डेब्यू किया था। वह सिडनी सिक्सर्स के साथ ही एडिलेड स्ट्राइकर्स के लिए खेल चुके हैं। उनके छोटे भाई हैरी दो सीजन से एडिलेड स्ट्राइकर्स का हिस्सा हैं। हैरी ने 2022 में इटली के लिए डेब्यू किया था तो बेन को 2023 में डेब्यू का मौका मिला। नेपाल के खिलाफ मैच में हैरी ने इटली की कप्तानी भी की।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।