TECNO Pova Curve 2 5G के प्राइस
फोन को स्टॉर्म टाइटेनियम, मैल्टिंग सिल्वर और मिस्टिक पर्पल कलर्स में लाया गया है। इसके 8+128 जीबी मॉडल की कीमत 27,999 रुपये है, जबकि 8+256 मॉडल के दाम 29999 रुपये हैं।
TECNO Pova Curve 2 5G के प्रमुख फीचर्स, स्पेसिफिकेशंस
TECNO Pova Curve 2 5G में 6.78 इंच का कर्व एमोलेड आई केयर डिस्प्ले है। यह 144 हर्त्ज के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले में 4500 निट्स की पीक ब्राइटनैस दी गई है। यह सब मिलता है फुल एचडी प्लस रेजॉलूशन के साथ। फोन में 50MP+2MP का बैक कैमरा सेटअप है। सेल्फी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। इसकी 8000mAh बैटरी, सपोर्ट करती है 45W की फास्ट चार्जिंग को। टेक्नो का यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड हाईओएस 16 पर रन करता है।
TECNO Pova Curve 2 5G की अच्छी और एवरेज बातें
TECNO Pova Curve 2 5G की सबसे बड़ी खूबी है, फोन का डिजाइन, डिस्प्ले और इसकी बैटरी क्षमता। कंपनी ने तीनों मोर्चों पर अच्छी मेहतन की है। आज़ाद हिन्द टेक के पास यह डिवाइस आई है और मैंने इसे एक्सपीरियंस भी किया है। यह फोन लीक से हटकर दिखता है। डिस्प्ले में भी पर्याप्त शॉर्पनेस और अच्छे विजुअल्स उभरते हैं। इसकी बैटरी भी मुझे पावरफुल लगी और करीब डेढ़ दिन आराम से चल जाएगी। ऐसे लोग जिनके एरिया में नेटवर्क अच्छी नहीं आते, उन्हें भी यह डिवाइस मदद कर सकती है क्योंकि इसमें 5G नेटवर्क के लिए 20 बैंड दिए गए हैं। हालांकि के कैमरा बहुत प्रभावी नहीं हैं। मेन बैक कैमरा फिर भी ठीक है, लेकिन बाकी कैमरा फीचर्स में फोन एवरेज है।
TECNO Pova Curve 2 5G Features, Specifications Table
| डिस्प्ले | 6.78 इंच कर्व एमोलेड आईकेयर डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट, 4500 निट्स की ब्राइटनैस |
| कैमरा | 50MP+2MP AI CAM |
| सेल्फी कैमरा | 13MP |
| रैम | 8GB LPDDR5x |
| स्टोरेज | 128GB | 256GB UFS2.2 |
| बैटरी | 8000mAh, चार्जिंग 45W |
| ओएस | एंड्रॉयड 16 |













