• Entertainment
  • ‘अल्फा’ के सेट पर आलिया भट्ट और बॉबी देओल के बीच खटपट, एक्ट्रेस के सुझाव से बिदके एक्टर- रिपोर्ट

    यश राज फिल्म्स स्पाई यूनिवर्स की अपकमिंग फिल्म ‘अल्फा’ की शूटिंग जारी है। पहले ये 2025 में क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने वाली थी लेकिन फिर इसे पोस्टपोन कर दिया गया था। फिलहाल इसके सेट पर आलिया भट्ट और बॉबी देओल के बीच खटपट हो गई है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 13, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    यश राज फिल्म्स स्पाई यूनिवर्स की अपकमिंग फिल्म ‘अल्फा’ की शूटिंग जारी है। पहले ये 2025 में क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने वाली थी लेकिन फिर इसे पोस्टपोन कर दिया गया था। फिलहाल इसके सेट पर आलिया भट्ट और बॉबी देओल के बीच खटपट हो गई है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इनके बीच एक सीन को लेकर बहस हुई है। जिसके बाद आदित्य चोपड़ा को सुलह कराने के लिए आना पड़ा।

    ‘123 तेलुगू’ की रिपोर्ट के मुताबिक, आलिया भट्ट और बॉबी देओल के बीच सेट पर टेंशन पैदा हो गई है। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस एक सीन में कुछ क्रिएटिव एडवाइस दे रही थीं लेकिन बॉबी देओल को वो पसंद नहीं आया और उन्होंने उस पर ऐतराज जताया। इससे दोनों में अनबन हो गई और सेट का माहौल भी बदल गया। फिर प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा को इसमें दखल देना पड़ा जिससे शूटिंग सही तरीके से पूरी हो सके।

    ‘अल्फा’ की रिलीज डेट

    इस फिल्म में आलिया भट्ट और बॉबी देओल के अलावा शरवरी वाघ भी हैं। फिल्म को VFX का काम बाकी होने की वजह से अप्रैल, 2026 तक के लिए पोस्टपोन कर दिया गया था। यशराज फिल्म्स के स्पोक्सपर्सन ने बताया था कि ये मूवी 17 अप्रैल, 2026 को रिलीज की जाएगी। ये हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में थिएटर्स में उतारी जाएगी, जिसका निर्देशन शिव रवैल कर रहे हैं।

    ‘अल्फा’ को OTT पर करेंगे रिलीज

    ‘अल्फा’ के बारे में आई नई खबरों के मुताबिक, ये थिएटर्स में दस्त नहीं देगी। बल्कि इसको OTT पर उतारा जाएगा। मगर आलिया भट्ट इसके खिलाफ हैं। ‘डेकेन क्रोनिकल’ से एक सोर्स ने बातचीत में कहा है कि आदित्य चोपड़ा को लगा था कि ‘मर्दानी’ वुमन ओरिएंटेड फिल्मों को बढ़ावा मिलेगा लेकिन ऐसै नहीं हुआ। साथ ही ‘वॉर 2’ ने भी कुछ खास कमाल नहीं किया, जिससे नुकसान हुआ। ऐसे में ‘अल्फा’ को रिलीज करना अभी जल्दबाजी होगी। इस बारे में ऑफिशियल बयान नहीं आया है।

    आलिया भट्ट की आने वाली फिल्में

    आलिया भट्ट पहली बार YRF स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा बनी हैं। ‘अल्फा’ में दोनों ही एक्ट्रेस एक्शन करती दिखाई देंगी, जो पूरी तरह से फीमेल लीड एक्‍शन एंटरटेनर होगी। आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट की बात करें को उनसी इस साल दो बड़ी फिल्में पाइपलाइन में हैं। एक तो आदित्य चोपड़ा की और दूसरी संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ है, जिसमें वह विक्की कौशल और रणबीर कपूर के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगी।

    बॉबी देओल की आने वाली फिल्में

    बॉबी देओल की फिल्मों की बात करें तो वह थलपति विजय के साथ ‘जन नायकन’ में विलन के किरदार में दिखेंगे। साथ ही वह अनुराग कश्यप की ‘बंदर’ में भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा, ‘श्लोक द देसी शेरलॉक’ में डिटेक्टिव के किरदार में दिखेंगे। और ‘आश्रम 4’ में भी लौटेंगे।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।