• Business
  • 95% प्रॉफिट देने के बावजूद 14% फिसल गया मुथूट फाइनेंस का शेयर, क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट्स?

    नई दिल्ली: मुथूट फाइनेंस के शेयरों में आज 14 फीसदी गिरावट आई। बीएसई पर कंपनी का शेयर पिछले सत्र में 4069 रुपये पर बंद हुआ था और आज 3,927 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 14 फीसदी से अधिक गिरावट के साथ 3,553.40 रुपये तक गिर गया। तीसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन के बावजूद


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 13, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: मुथूट फाइनेंस के शेयरों में आज 14 फीसदी गिरावट आई। बीएसई पर कंपनी का शेयर पिछले सत्र में 4069 रुपये पर बंद हुआ था और आज 3,927 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 14 फीसदी से अधिक गिरावट के साथ 3,553.40 रुपये तक गिर गया। तीसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन के बावजूद कंपनी के शेयरों में गिरावट आई है। दिसंबर तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 95 फीसदी की तेजी के साथ 2,656 करोड रुपये पहुंच गया जबकि पिछले साल समान तिमाही में यह 1,363 करोड़ रुपये था।

    दिसंबर तिमाही में कंपनी की कुल इनकम 64% तेजी के साथ 7,263 करोड़ रुपये पहुंच गई। इस दौरान मुथूट फाइनेंस का एसेट अंडर मैनेजमेंट 51% की तेजी के साथ 1.48 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। इसमें गोल्ड लोन की हिस्सेदारी 1.40 लाख करोड़ रुपये है। फाइनेंशियल ईयर के पहले नौ महीनों के दौरान कंपनी की प्रॉफिट ऑफ्टर टैक्स 91% चढ़कर 7,048 करोड़ रुपये पहुंच गया जो पिछले साल समान अवधि में 3,693 करोड़ रुपये था। इस दौरान कंपनी को लोन एयूएम 1,47,552 करोड़ रुपये रहा जो पिछले साल के मुकाबले 51% अधिक है।

    8 दिन में ₹6 लाख करोड़ स्वाहा! क्या $250 अरब की भारतीय आईटी इंडस्ट्री को बर्बाद कर देगा AI?

    शेयर की चाल

    जेफरीज ने मुथूट फाइनेंस के लिए अपनी बाय रेटिंग जारी रखते हुए 4,750 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। CLSA ने भी आउटपरफॉर्म रेटिंग बरकरार रखते हुए 4,600 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इस बीच नुवामा ने इस शेयर पर बाय रेटिंग बरकरार रखते हुए प्राइस टारगेट 4,000 रुपये से बढ़ाकर 4,700 रुपये कर दिया है। इसका 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर 1,964.35 रुपये है। कंपनी का शेयर पिछले साल 11 अप्रैल को इस स्तर पर पहुंचा था। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 4,149 रुपये है। इसी साल 29 जनवरी को मुथूट फाइनेंस का शेयर इस मुकाम पर पहुंचा था।

    (डिस्क्लेमर: इस विश्लेषण में दिए गए सुझाव व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, आज़ाद हिन्द के नहीं। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि किसी भी निवेश का निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श कर लें। क्योंकि शेयर बाजार की परिस्थितियां तेजी से बदल सकती हैं।)

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।