बेनेट की टेस्ट क्रिकेट जैसी पारी
जिम्बाब्वे के लिए पारी की शुरुआत करने आए ब्रायन बेनेट ने 56 गेंदों का सामना करते हुए 64 रनों की पारी खेली। हालांकि उन्होंने अर्धशतक जड़ा, लेकिन उनका स्ट्राइक रेट काफी कम रहा। पूरी पारी के दौरान बेनेट के बल्ले से केवल 7 चौके निकले और वे एक भी छक्का लगाने में नाकाम रहे। वहीं उनका स्ट्राइक रेट 115 से कम का रहा। आधुनिक टी20 क्रिकेट में, जहां पावरप्ले और डेथ ओवरों में तेजी से रन बनाने की दरकार होती है वहां बेनेट की इस पारी ने जिम्बाब्वे की रन गति को बांधे रखा।
खास बात यह रही कि बेनेट इस मैच में पारी की शुरुआत करने आए थे और उन्होंने 20वें ओवर तक बल्लेबाजी की। लेकिन पूरी पारी के दौरान एक बार भी ऐसा नहीं लगा कि बेनेट ने तेज खेलने की कोशिश की। जबकि पारी के दौरान ज्यादातर उनका स्ट्राइक रेट 100 के करीब रहा।
जिम्बाब्वे ने बनाए 169 रन हाल
ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने जिम्बाब्वे की टीम ने पूरा दम लगाते हुए निर्धारित 20 ओवर में 169 रन का एक चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। बेनेट के अलावा तडिवनाशे मरुमनि और रयान बर्ल ने 35-35 रन की पारी खेली। इसके अलावा नाबाद 25 रन सिकंबद रजा ने भी बनाए। वहीं ऑस्ट्रेलिया की ओर से मार्कस स्टोइनिस और कैमरन ग्रीन ने एक-एक विकेट लिया।













