फर्श बाजार पुलिस स्टेशन को मिला कॉल
दिल्ली पुलिस के मुताबिक घटना शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे के आसपास की बताई जा रही है। इस समय विश्वास नगर के फर्श बाजार पुलिस स्टेशन में को एक PCR कॉल मिला, जिसमें एक लड़की के होटल संतोष रेजीडेंसी से कूदने की सूचना दी गई।
एक लड़के के साथ होटल पहुंची थी लड़की
फोन करने वाले शख्स ने पुलिस को बताया कि होटल संतोषी में एक 20 साल की लड़की और 22 साल के एक लड़के ने चेक इन किया। यहां दोनों के बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद लड़की गुस्से में चौथी मंजिल की खिड़की से कूद गई। उसे हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। मामले में एक्शन लेने के लिए पुलिस फिलहाल जांच कर रही है।













