टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर स्टार स्पोर्ट्स ने पुष्टि की है कि केरल के फेमस भारतीय रैपर और सिंगर हनुमानकाइंड, आर प्रेमदासा स्टेडियम में फैंस का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वो मैच से पहले परफॉर्म करेंगे।
मैच में हनुमानकाइंड की परफॉर्मेंस
खबरों के मुताबिक, हनुमानकाइंड मैच शुरू होने से पहले परफॉर्म करेंगे। टी20 विश्व कप के आयोजकों की यह कोशिश इसलिए है ताकि इस बड़े मुकाबले के माहौल को और भी रोमांचक बनाया जा सके। हालांकि, समस्या यह है कि रविवार को कोलंबो में भारी बारिश का पूर्वानुमान है, खासकर दोपहर के बाद से।
कब परफॉर्म करेंगे हनुमानकाइंड?
इंडिया वर्सेज पाकिस्तान टी20 विश्व कप का शुभारंभ श्रीलंका के स्थानीय समय यानी कि भारतीय समय शाम 7:00 बजे होगा और टॉस मैच शुरू होने से 30 मिनट पहले होगा। हनुमान की परफॉर्मेंस मैच शुरू होने से एक घंटा पहले होगी, यानी यह श्रीलंका के स्थानीय समय और भारतीय के लगभग शाम 6:00 बजे शुरू होगा।
ICC T20 World Cup 2026
आईसीसी के टी20 विश्व कप 2026 के दिशानिर्देशों में 60 मिनट का एक्स्ट्रा समय दिया गया है ताकि अगर खेल इस समय के भीतर शुरू होता है तो कोई ओवर बर्बाद न हो। हालांकि, इससे अधिक देरी का मतलब मैच का छोटा होना हो सकता है और फिलहाल मौसम पूर्वानुमान इसी ओर इशारा कर रहा है। ऐसे में हनुमानकाइंड की यह परफॉर्मेंस दोधारी तलवार साबित हो सकती है।
कौन हैं हनुमानकाइंड? गाया ‘धुरंधर’ का गाना
हनुमानकाइंड की बात करें, तो उनका असली नाम सूरज चेरुकट है। वो विश्वभर में असाधारण लोकप्रियता हासिल करने वाले एक फेमस रैपर-सिंगर हैं। हाल ही में, ‘धुरंधर’ फिल्म के टाइटल ट्रैक को गाकर इन्होंने चर्चा बटोरी थी। इसके अलावा, वे कुछ सॉफ्ट ड्रिंक ऐड्स में भी नजर आ चुके हैं।
पीएम मोदी भी हुए इनके मुरीद
हनुमानकाइंड के गाने ‘रन इट अप’ ने एशियन म्यूजिक चार्ट में टॉप पर जगह बनाई थी जिसके लिए पीएम मोदी ने भी उनकी तारीफ की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में बोलते हुए कहा था कि ‘हमारे देश के खेल अब लोगों की पसंद बन रहे हैं। रैपर हनुमानकाइंड का नया गाना रन इट अप आजकल बहुत फेमस हो रहा है। इसमें कलारी-पयट्टू, गटका और थांग-ता जैसे हमारे पारंपरिक मार्शल आर्ट को शामिल किया गया है। मैं हनुमानकाइंड को बधाई देता हूं कि उनके प्रयासों से दुनिया के लोग हमारी पारंपरिक मार्शल आर्ट के बारे में जान रहे हैं।’













