• Sports
  • IRE vs OMA: 9 छक्के, 5 चौके, 24 गेंदों में बरसे 84 रन, इन दो बल्लेबाजों ने टी20 विश्व कप मैच में गजब कर दिया

    कोलंबो: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आयरलैंड ने ओमान के खिलाफ बल्लेबाजी का ऐसा गदर मचाया है कि रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। शुरुआती झटकों के बाद आयरिश बल्लेबाजों ने मैदान के हर कोने में बाउंड्री की बौछार कर ओमान के गेंदबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। इस मैच में ओमान को आयरलैंड


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 14, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    कोलंबो: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आयरलैंड ने ओमान के खिलाफ बल्लेबाजी का ऐसा गदर मचाया है कि रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। शुरुआती झटकों के बाद आयरिश बल्लेबाजों ने मैदान के हर कोने में बाउंड्री की बौछार कर ओमान के गेंदबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। इस मैच में ओमान को आयरलैंड ने जीत के लिए 236 रनों का लक्ष्य दिया है।

    शुरुआती संकट के बाद टकर और डेलानी की विस्फोटक साझेदारी

    ओमान के लिए मैच की शुरुआत अच्छी रही थी और उन्होंने महज 64 रन पर आयरलैंड के 4 विकेट चटका दिए थे। लेकिन इसके बाद कप्तान लोर्कन टकर और गैरेथ डेलानी ने मोर्चा संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने संभलकर खेलने के बजाय आक्रामक रुख अपनाया और पांचवें विकेट के लिए महज 56 गेंदों पर 101 रनों की तूफानी साझेदारी कर आयरलैंड की मैच में शानदार वापसी कराई। जिसके कारण आयरलैंड की टीम एक विशाल स्कोर तक आसानी से पहुंच सकी।

    आखिरी 4 ओवर में बरसे 84 रन और 9 छक्के

    आयरलैंड ने मैच के आखिरी 4 ओवरों में जो तांडव मचाया, उसने ओमान के गेंदबाजों के हौसले पस्त कर दिए। इन अंतिम 24 गेंदों में आयरिश बल्लेबाजों ने 84 रन कूट डाले, जिसमें कुल 9 छक्के और 5 चौके शामिल रहे। गैरेथ डेलानी के आउट होने के बाद क्रीज पर आए जॉर्ज डॉकरेल ने महज 9 गेंदों पर 35 रनों की अविश्वसनीय पारी खेली। लोर्कन टकर और डॉकरेल के बीच छठे विकेट के लिए सिर्फ 19 गेंदों पर 70 रनों की पार्टनरशिप हुई।

    आयरलैंड ने बनाया इस वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा स्कोर

    आयरलैंड की इस ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की बदौलत टीम ने इस टी20 वर्ल्ड कप का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर बोर्ड पर लगा दिया है। ओमान के गेंदबाज, जो मैच के शुरुआती आधे हिस्से तक हावी नजर आ रहे थे, आखिरी ओवरों के प्रहार से पूरी तरह पस्त हो गए। अब ओमान के सामने इस टूर्नामेंट के सबसे विशाल लक्ष्य को हासिल करने की कठिन चुनौती है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।