• Sports
  • ‘अब 24 घंटे मजाक नहीं करता!’ ईशान किशन ने बताया अपनी तूफानी फॉर्म का राज, गंभीर की क्लास का भी दिखा असर

    नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए पिछले कुछ हफ्तों में सबसे बड़ा नाम बनकर कोई खिलाड़ी अगर सामने आया है को वह ईशान किशन हैं। ईशान किशन ने अपने व्यक्तित्व में आए बदलाव को अपनी हालिया सफलता और टीम इंडिया में दमदार वापसी का श्रेय दिया है। नामीबिया के खिलाफ 24 गेंदों में 61


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 14, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए पिछले कुछ हफ्तों में सबसे बड़ा नाम बनकर कोई खिलाड़ी अगर सामने आया है को वह ईशान किशन हैं। ईशान किशन ने अपने व्यक्तित्व में आए बदलाव को अपनी हालिया सफलता और टीम इंडिया में दमदार वापसी का श्रेय दिया है। नामीबिया के खिलाफ 24 गेंदों में 61 रनों की तूफानी पारी खेलने वाले किशन ने साफ किया कि अब वह मैदान के अंदर और बाहर खेल को लेकर पहले से कहीं अधिक गंभीर और शांत हो गए हैं।

    मजाक-मस्ती अब 24 घंटे नहीं, ईशान किशन का बदला अंदाज

    मैच के बाद किशन ने स्वीकार किया कि करियर के उतार-चढ़ाव और सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट खोने के बाद उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं को बदला है। उन्होंने कहा कि पहले वह हर समय मजाक-मस्ती में लगे रहते थे, लेकिन अब उनका पूरा ध्यान अपनी बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग पर है। उन्होंने हल्के अंदाज में यह भी जोड़ा कि गौतम गंभीर के मार्गदर्शन में उन्होंने अनुशासन की अहमियत को और बेहतर तरीके से समझा है।

    पावरप्ले में तांडव और बल्लेबाजी की नई रणनीति

    अभिषेक शर्मा की अनुपस्थिति में किशन ने भारत को टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर (86/1) दिलाने में अहम भूमिका निभाई। अपनी बदली हुई बल्लेबाजी शैली पर बात करते हुए उन्होंने बताया कि वह अब मैदान पर अधिक शांत रहने की कोशिश करते हैं। उनका मानना है कि 2-3 डॉट बॉल्स खेलने से दबाव में आने की जरूरत नहीं है, क्योंकि टीम में किसी भी समय बड़े हिट लगाने की क्षमता है। वह अब उत्तेजित होकर विकेट फेंकने के बजाय सही गेंदों का इंतजार करना पसंद करते हैं।

    संजू सैमसन से आगे निकले किशन

    अपने निरंतर और आक्रामक प्रदर्शन के दम पर ईशान किशन ने अब संजू सैमसन को पीछे छोड़ते हुए टीम में बतौर पहली पसंद विकेटकीपर-बल्लेबाज अपनी जगह मजबूत कर ली है। जेजे स्मिट के एक ओवर में 4 छक्के जड़कर उन्होंने साबित कर दिया कि वह अब न केवल आक्रामक हैं, बल्कि अपनी तकनीक और मानसिकता में भी काफी परिपक्व हो चुके हैं। पिछले दो सालों से संजू सैमसन को बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज तैयार किया जा रहा था, लेकिन ईशान किशन में अपनी मेहनत के दमपर हर किसी को पछाड़ दिया।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।