• Entertainment
  • ‘पीछे भगवान, सामने शराब और नॉन-वेज’, उदित नारायण और अभिजीत भट्टाचार्य का वीडियो देख भड़के यूजर्स

    बॉलीवुड के मशहूर सिंगर उदित नारायण पर उनकी पहली पत्नी रंजना ने गंभीर आरोप लगाए थे। दावा किया था कि गायक ने अपनी दूसरी पत्नी और भाइयों के साथ मिलकर उनका यूट्रस निकलवा दिया था और इसकी जानकारी उन्हें नहीं दी थी। इस बीच उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह दिग्गज सिंगर्स


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 14, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    बॉलीवुड के मशहूर सिंगर उदित नारायण पर उनकी पहली पत्नी रंजना ने गंभीर आरोप लगाए थे। दावा किया था कि गायक ने अपनी दूसरी पत्नी और भाइयों के साथ मिलकर उनका यूट्रस निकलवा दिया था और इसकी जानकारी उन्हें नहीं दी थी। इस बीच उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह दिग्गज सिंगर्स के साथ जश्न मना रहे हैं। लेकिन लोगों ने उनकी आलोचना की है। क्योंकि वह भगवान गणेश की फोटो के सामने ड्रिंक करते दिख रहे हैं।

    सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य के बेटे जय भट्टाचार्य ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें बताया है कि उनके पिता का जन्मदिन था, जिसके जश्न में सभी शरीक हुए थे। इस दौरान अभिजीत, राजेश रोशन, उदित नारायण और संगीतकार जतिन पंडित नजर आ रहे हैं। वीडियो में सभी ‘पहला नशा, पहला खुमार’ गाते हुए दिखाई दे रहे हैं। जहां अभिजीत खड़े हैं। वहीं उदित और जतिन बैठे हुए झूम रहे हैं। टेबल पर ड्रिंक्स रखी हुई हैं और पास की दीवार पर भगवान गणेश तस्वीर टंगी हुई है। जिसे देख यूजर्स बिदक रहे हैं।

    उदित नारायण के वीडियो पर रिएक्शन

    उदित नारायण का वीडियो देखकर एक यूजर ने लिखा, ‘पीछे भगवान, सामने दारू, वाह। गाना अपनी जगह।’ एक ने लिखा, ‘पीछे भगवान, सामने शराब और नॉन-वेज। भगवान को स्लीपिंग मोड में रखना चाहिए।’ एक ने लिखा, ‘जगन्नाथ जी की फोटो के सामने दारू चल रही है। वाह। आप इस तरह हमारे धर्म का सम्मान करते हो। बहुत बढ़िया।’ एक ने लिखा, ‘बर्थडे मनाया जा रहा है, अच्छी बात है। भाई लेकिन पीछे गणेश जी की भी फोटो है कुछ पर्दा तो कर देते।’ एक ने लिखा, ‘गणपति बप्पा सब देख रहे हैं।’

    उदित नारायण पर पहली पत्नी का आरोप

    बता दें कि उदित नारायण बीते दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के कारण सुर्खियों में थे। उनकी पहली पत्नी रंजना, जिनसे उन्होंने 7 दिसंबर 1984 को शादी की थी, ने आरोप लगाया था कि सिंगर ने अपनी दूसरी पत्नी दीपा नारायण के साथ मिलकर उनकी बच्चादानी निकलवा दी थी। पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई थी। कहा था कि उन्हें इंसाफ चाहिए।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।