• Entertainment
  • साधारण लैंप की दुकान, जिसके ग्राहक हैं मृत लोग, OTT पर ‘आहट’ और ‘फियर फाइल्स’ से भी डरावनी सीरीज

    अगर आपको डरावनी कहानियां देखना पसंद है, तो हम आपको इस कोरियाई हॉरर ड्रामा को देखने की सलाह देते हैं, जो आपको पूरी तरह से रोमांचित कर देगा। यह OTT शो सस्पेंस, भावनाओं और दमदार कहानी का बेहतरीन मिश्रण है, जो अपने अनोखे अंदाज में कई ट्विस्ट और रहस्य पेश करता है। इस हॉरर कोरियाई


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 14, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    अगर आपको डरावनी कहानियां देखना पसंद है, तो हम आपको इस कोरियाई हॉरर ड्रामा को देखने की सलाह देते हैं, जो आपको पूरी तरह से रोमांचित कर देगा। यह OTT शो सस्पेंस, भावनाओं और दमदार कहानी का बेहतरीन मिश्रण है, जो अपने अनोखे अंदाज में कई ट्विस्ट और रहस्य पेश करता है। इस हॉरर कोरियाई ड्रामा का नाम जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें, जो आपको अंत तक बांधे रखेगा और शायद आपकी रातों की नींद भी उड़ा देगा।

    जू जी-हून की के-ड्रामा ‘लाइट शॉप’ हॉरर फैन्स को अंत तक बांधे रखेगी और ये बेहद दिलचस्प है। कांगफुल की बनाई और लिखित, 8 एपिसोड की यह ड्रामा जंग वॉन-यंग की एक छोटी, साधारण सी लैंप की दुकान के इर्द-गिर्द घूमती है। इस दुकान पर आने वाले ग्राहक अजीब होते हैं, जिनके बारे में दावा किया जाता है कि वे मर चुके हैं और अपनी मृत्यु से अनजान रहते हैं। हर किरदार की कहानी उनके बीते जीवन, पछतावे और उन रिश्तों को दिखाती है जो उन्हें जीवित दुनिया से बांधे रखते हैं।

    ‘लाइट शॉप’ है सबसे डरावना शो

    यह ड्रामा कई लोगों की कहानियों को समेटे हुए है – विश्वासघात से लेकर दुखद दुर्घटनाओं, प्यार और गहरे रिश्तों तक। इसमें कई घटनाओं का ताना-बाना है। दुकान जीवन और मृत्यु के बीच एक ब्रीज बन जाती है। ‘लाइट शॉप’ सिर्फ एक हॉरर फिल्म नहीं है, बल्कि अलौकिक घटनाओं, सिद्धांतों और इमोशनल कहानी का मिश्रण है। यह ‘होटल डेल लूना’ से मिलती-जुलती है, लेकिन इसमें कहीं अधिक गहराई है।

    ‘लाइट शॉप’ के लिए लोगों ने किए दावे

    JioHotstar पर स्ट्रीम हो रही ‘लाइट शॉप’ अपनी रोमांचक कहानी और जबरदस्त म्यूजिक से आपकी धड़कनें तेज कर देगी। इस कोरियाई ड्रामा ने दर्शकों का दिल जीत लिया है, और यह बात ऑनलाइन भी झलकती है। ट्विटर पर इसके एपिसोड्स को डरावना, रहस्यमय और रोंगटे खड़े कर देने वाला बताया गया है।

    ‘लाइट शॉप’ की शानदार कास्ट

    जू जी-हून के अलावा, इस हॉरर-मिस्ट्री ड्रामा में पार्क बो-यंग, सेओल ह्यून, उम ताए-गू, ली जंग-यून, किम मिन-हा, शिन यून-सू, किम सन-ह्वा, किम की-हे, बे सुंग-वू और पार्क ह्युक-क्वोन लीड रोल्स में हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।